Harbhajan Singh on Pakistan U turn in T20 World Cup IND vs PAK Match They come pleadings when it comes to money जब पैसे की बात आती है, तो पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगता है; T20 WC में पाक के यू-टर्न पर हरभजन सिंह, Cricket Hindi News - Hindustan

जब पैसे की बात आती है, तो पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगता है; T20 WC में पाक के यू-टर्न पर हरभजन सिंह

IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस कड़ी में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि जब पैसे की बात आती है, तो पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगता है।

Wed, 11 Feb 2026 06:55 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान
share
जब पैसे की बात आती है, तो पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगता है; T20 WC में पाक के यू-टर्न पर हरभजन सिंह

टी20 वर्ल्ड कप में भारत मैच बॉयकॉट करने के फैसले को लेकर आखिरकार पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। बांग्लादेश को अपना स्पोर्ट दिखाने के चक्कर में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया था, मगर आईसीसी और अन्य क्रिकेट बोर्ड के प्रेशर के चलते पाकिस्तान को अपना फैसला बदलना पड़ा। पाकिस्तान के इस यू-टर्न के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस कड़ी में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि जब पैसे की बात आती है, तो पाकिस्तान गिड़गिड़ाने लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC Points Table: पाक ने भारत से छीना नंबर-1 का ताज, न्यूजीलैंड ने काटा गदर

हरभजन सिंह ने ANI से कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें बहुत देर से एहसास हुआ कि टूर्नामेंट उनके बिना भी चल सकता है, लेकिन इंडिया के बिना नहीं। वे बहुत सी बातें कह रहे थे, कि वे बांग्लादेश को सपोर्ट करते हैं और नहीं खेलेंगे। ऐसा करो, यही उनका आइडिया है।

हमने पहले कहा था कि वे जरूर यू-टर्न लेंगे और खेलेंगे। फाइनेंशियल नुकसान बहुत ज्यादा है, और जब पैसे की बात आती है, तो वे खेलने के लिए गिड़गिड़ाने आते हैं। यही हुआ है। फाइनेंशियल नुकसान बहुत ज्यादा है, और भविष्य में उन पर बैन भी लग सकता है। ICC उन पर चार्ज लगा सकता था, और शायद उन्हें फिर कभी टूर्नामेंट होस्ट करने का मौका नहीं मिलता। मुझे लगता है कि इसीलिए यू-टर्न लिया गया।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NZ को लगा बड़ा झटका, बीच वर्ल्ड कप में बदलना पड़ा स्क्वॉड; ICC ने दी मंजूरी

बता दें, अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला नहीं खेलने को मानता तो आईसीसी को 1500 करोड़ से अधिक का नुकसान हो सकता है। ऐसे में आईसीसी पाकिस्तान पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगा सकता था। हालांकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने को राजी होने का फैसला लेकर खुदको इससे बचाया है।

पाकिस्तान ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में अपने दो मैच नीदरलैंड्स और यूएसए के खिलाफ खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है। अब उन्हें 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलना है। वहीं यूएसए के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने वाली टीम इंडिया पाकिस्तान से भिड़ने से पहले 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में भिडे़गी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।