Not Going to Be Easy for Pakistan Sourav Ganguly Backs India to Win T20 World Cup Clash t20 world cup भारत-पाकिस्तान में से कौन जीतेगा इस बार विश्व कप का मुकाबला, सौरव गांगुली ने दिया हिंट, Cricket Hindi News - Hindustan

भारत-पाकिस्तान में से कौन जीतेगा इस बार विश्व कप का मुकाबला, सौरव गांगुली ने दिया हिंट

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आगामी T20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय टीम इस हाई-वोल्टेज क्लैश में मजबूत स्थिति में है।

Tue, 10 Feb 2026 04:24 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
भारत-पाकिस्तान में से कौन जीतेगा इस बार विश्व कप का मुकाबला, सौरव गांगुली ने दिया हिंट

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 विश्व कप का 27वां मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान ने हाल ही में बांग्लादेश का समर्थन जताते हुए भारत के मुकाबले को बॉयकॉट करने का फैसला किया था। हालांकि सोमवार को पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले टी-20 विश्व कप ग्रुप मैच में उनकी टीम के बहिष्कार के फैसले को वापस ले लिया है। जिसके बाद एक बार फिर से इस मुकाबले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। सौरव गांगुली ने कहा, ''ये बहुत बड़ा विश्व कप मैच होगा। 15 फरवरी वाला मैच होगा। पाकिस्तान के लिए भारत को हराना आसान नहीं होने वाला है। भारत बहुत अच्छी टीम है।

पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले टी-20 विश्व कप ग्रुप मैच में उनकी टीम के बहिष्कार के फैसले को वापस ले लिया है। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा, "मित्र देशों के अनुरोध को देखते हुए, उन्होंने पाकिस्तान टीम को भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी है।" पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ मैच के बहिषकार के फैसले को वापस लेने को लेकर पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्टीय क्रिकेट परिषद के बीच बैठकों का सिलसिला जारी था। आर्थिक नजरिये से यह इस विश्व कप का सबसे अधिक आर्थिक रूप से लाभकारी मैच है।

गांगुली ने भारत के अमेरिका के खिलाफ मैच जीतने के बाद कहा था, ''टी20 क्रिकेट यही है। आपको लगातार हिट करते रहना होता है। वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और वे लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं। ऐसा होगा ही। '' उन्होंने कहा, ''कुछ मैच ऐसे होंगे जिनमें वे चूक जाएंगे क्योंकि वे भी इंसान हैं। और जब आप हर समय हिट करते रहेंगे तो आप चूकेंगे ही। ‘’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 की उम्र में ऐसा है तो सोचिए 16 या 20 साल...वैभव की बैटिंग से बटलर इम्प्रेस

गांगुली ने कहा, ''यह एक बहुत ही मजबूत टीम है। बहुत संतुलित मजबूत टीम है जिसमें गेंदबाजी, बल्लेबाजी, स्पिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सब संतुलित है। जैसे-जैसे विश्व कप आगे बढ़ेगा, वे बेहतर होते जाएंगे क्योंकि एक बार जब आप टूर्नामेंट में खेलने लग जाते हैं तो लय आ जाती है। मैं भारत को प्रबल दावेदार मानता हूं और उन्हें हराना बहुत मुश्किल होगा। ''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।