My eyes are on the ipl trophy focusing on strengthening our relationship said Shreyas Iyer श्रेयस अय्यर का लक्ष्य पंजाब किंग्स को ट्रॉफी दिलाना, आपसी संबंधों को मजबूत करने पर दे रहे हैं ध्यान, Cricket Hindi News - Hindustan

श्रेयस अय्यर का लक्ष्य पंजाब किंग्स को ट्रॉफी दिलाना, आपसी संबंधों को मजबूत करने पर दे रहे हैं ध्यान

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी नज़र ट्रॉफी पर है और उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले मैदान के बाहर आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Fri, 20 March 2026 07:59 PMBhasha
share
श्रेयस अय्यर का लक्ष्य पंजाब किंग्स को ट्रॉफी दिलाना, आपसी संबंधों को मजबूत करने पर दे रहे हैं ध्यान

मोहाली, 20 मार्च (भाषा) पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी ''नज़र ट्रॉफी पर है'' और उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले मैदान के बाहर आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20s, 30s और 40s, उम्र के तीनों पड़ाव में IPL ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं धोनी

अय्यर ने मोहाली में फ्रेंचाइजी की जर्सी के अनावरण समारोह में कहा, ''यह वह समय है जब हम दो महीने तक एक परिवार की तरह रहते हैं। जितना अधिक समय हम साथ बिताते हैं, उतना ही हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं। यही वह समय है जब हम अपने बीच सौहार्दपूर्ण संबंध मजबूत करते हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी

उन्होंने कहा, ''हम अपना अधिकतर समय गेम रूम में फीफा और अन्य गेम खेलते हुए बिताते हैं। मैचों के लिए रणनीति आमतौर पर मैच से एक या दो दिन पहले बनती है, लेकिन मैदान के बाहर यह मजबूत रिश्ता हमें आखिर में बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करता है।''

पंजाब किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ करेगा।

अय्यर को उनके प्रशंसकों ने 'सरपंच साहब' का उपनाम दिया है और वह जानते हैं कि उनसे काफी उम्मीद की जा रही है।

उन्होंने कहा, ''हमसे काफी उम्मीद की जा रही है जो अच्छा भी है। मुझे चुनौती पसंद है। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि जब भी हम मैदान में उतरें, हमें जीतना होगा। मेरी नज़र ट्रॉफी पर है।''

अय्यर को हाल के दिनों में चोटों से भी जूझना पड़ा लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं।

उन्होंने कहा, ''चोट के बाद वापसी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। मेरा वजन लगभग सात किलो कम हो गया था और उसे वापस पाने में काफी मेहनत लगी। लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे खुशी है कि मैंने अपने जीवन के उस दौर को पार कर लिया है और मैं पूरी तरह फिट होकर टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां वापस आया हूं।''

पिछले साल आईपीएल जीतने से चूक गए थे अय्यर

बता दें कि साल 2025 का आईपीएल सीजन भी श्रेयस अय्यर के लिए काफी अच्छा गया था। उन्होंने ना सिर्फ अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था, बल्कि कप्तानी से भी फैंस का दिल जीता था और टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। पिछली बार आरसीबी से फाइनल मुकबला हारकर खिताबी जीत ना हासिल कर पाने वाली पंजाब किंग्स की टीम का इस बार फोकस ट्रॉफी जीतने पर है और टीम के कप्तान ने अपने बयान के माध्यम से इसे स्पष्ट तौर पर जाहिर भी कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे ज्यादा बार 1 IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले बैटर, लिस्ट में कोहली का जलवा

भाषा

पंत

पंत

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।