Indian womens team will play one Test and three ODIs in South Africa in December भारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी, CSA ने की घोषणा, Cricket Hindi News - Hindustan

भारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी, CSA ने की घोषणा

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय महिला टीम इस साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच की श्रृंखला खेलेगी।

Fri, 20 March 2026 06:42 PMBhasha
share
भारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी, CSA ने की घोषणा

जोहानिसबर्ग, 20 मार्च (भाषा) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय महिला टीम इस साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच की श्रृंखला खेलेगी।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस घोषणा के साथ मैच की तारीखों का भी ऐलान किया है और विस्तार से बताया है कि भारतीय टीम ये टेस्ट और वनडे मैच कब और कहां किन मैदोनों पर खेलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे ज्यादा बार 1 IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले बैटर, लिस्ट में कोहली का जलवा

इन तारीखों को खेले जाएंगे मैच

सीएसए ने कहा कि टेस्ट मैच 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा में खेला जाएगा। वनडे मैच नौ से 15 दिसंबर तक खेले जाएंगे। ये मुकाबले क्रमश: पोटचेफस्ट्रूम, ब्लोमफोंटेन और केपटाउन में खेले जाएंगे।

सीएसए ने बयान में कहा, ''दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ से 15 दिसंबर तक आईसीसी महिला चैम्पियनशिप (आईडब्ल्यूसी) की तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में भारत का सामना करेगी। श्रृंखला का पहला मैच पोटचेफस्ट्रूम के जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा। दूसरा मैच मैच ब्लोमफोंटेन के मंगाउंग ओवल में खेला जाएगा और तीसरा मुकाबला न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा।''

बयान के अनुसार, ''भारतीय टीम के इस दौरे में 20 से 23 दिसंबर तक गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाने वाला एक टेस्ट मैच भी शामिल होगा। दोनों देशों के बीच यह चौथा टेस्ट मैच होगा।''

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साल 2025 में विश्व कप जीतने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा है और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार अपना परचम लहरा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए यह साल व्यस्तताओं से भरा हुआ है जिसमें साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका से भी टेस्ट और वनडे सीरीज का ऐलान अब हो गया है। दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भारतीय टीम के लिए एक तरफ जहां चुनौती होगी, वहीं जीतने और भारत के तिरंगे को लहराने का मौका भी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर, लिस्ट में कितने भारतीय?

2027 में ऑस्ट्रेलिया भी करेगा अफ्रीका का दौरा

सीएसए ने इसके साथ ही बताया कि ऑस्ट्रेलिया 18 मार्च से 11 अप्रैल, 2027 तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, इतने ही वनडे मैच और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 18 से 23 मार्च तक किम्बरली, बेनोनी और कुगोम्पो सिटी में जबकि वनडे मैच 27 मार्च, 31 मार्च और तीन अप्रैल को गकेबरहा, पार्ल और डरबन में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया इस दौरे के आखिर में आठ से 11 अप्रैल तक जेबी मार्क्स ओवल में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH को लगा बड़ा झटका, IPL शुरू होने से पहले ही बाहर हुआ 3 करोड़ी ऑलराउंडर

भाषा

पंत मोना

मोना

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।