20s, 30s और 40s, उम्र के तीनों पड़ाव में IPL ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं धोनी
धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को ना सिर्फ 5 ट्रॉफियां जिताई हैं, बल्कि उनके नाम एक और भी खास उपलब्धि दर्ज है। धोनी आईपीएल के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपने 20s, 30s और 40s में बतौर कप्तान आईपीएल का खिताब जीता है।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में भी शिकरत करते नजर आएंगे। वे 44 साल के हो चुके हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। इसके बाद वे क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने तैयारी भी शुरू कर दी है और संजू सैमसन को सीएसके में शामिल करना इसकी ओर बढ़ता पहला कदम है।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने 2008 से लेकर अब तक लगातार आईपीएल खेला है। उन्होने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को ना सिर्फ 5 ट्रॉफियां जिताई हैं, बल्कि उनके नाम एक और भी खास उपलब्धि दर्ज है। धोनी आईपीएल के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपने 20s, 30s और 40s में आईपीएल का खिताब जीता है।
अपने लेट 20s में धोनी ने किया कमाल
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार साल 2010 में खिताब जीता था। इसके बाद 2011 में भी टीम को आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफलता मिली थी। तब धोनी अपने लेट 20s में थे। धोनी ने जब चेन्नई सुपर किंग्स को 2010 के आईपीएल का खिताब दिलाया था तब उनकी उम्र 28 साल और 292 दिन थी। इसके बाद 2011 की ट्रॉफी के दौरान वे 29 साल 325 दिन के हो गए थे। इस तरह धोनी ने अपने 20s के दौर में दो टाइटल जीते।
धोनी ने अपने 30s में शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2018 में तब खिताब दिलाया जब उनकी उम्र 36 साल 324 दिन थी।
अरली 40s में भी धोनी हुए सफल
धोनी ने अपने अरली 40s में भी कमाल किया। इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को दो आईपीएल खिताब जिताए। धोनी ने सीएसके को 2021 में आईपीएल खिताब दिलाया तब उनकी उम्र 40 साल 100 दिन की थी। इसके बाद 2023 में भी सीएसके ने एक बार फिर धोनी की कप्तानी में 5वीं बार खिताब जीता। तब धोनी की उम्र 41 साल 325 दिन थी। इस तरह धोनी आईपीएल की लीग के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी उम्र के 20s, 30s और 40s हर दौर में खिताब जीता है। धोनी 2026 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अब वे अपनी टीम के कप्तान नहीं, सिर्फ प्लेयर हैं।





साइन इन