सबसे ज्यादा बार 1 IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले बैटर, लिस्ट में विराट कोहली का जलवा, रोहित भी शामिल
आईपीएल के अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको सबसे ज्यादा बार 1 आईपीएल सीजन में 400 या उससे अधिक रन बनाने वाल बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं।

आईपीएल का उत्साह अब अपने चरम पर देखने को मिल रहा है। इस टूर्नामेंट के 19वें सीजन के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। पहला मुकाबला 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा, जो काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। आईपीएल के अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको सबसे ज्यादा बार 1 आईपीएल सीजन में 400 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं।
2008 से लेकर 2025 तक खेले गए कुल 18 सीजन में सबसे ज्यादा बार 400 या उससे अधिक रन बनाने का कारनामा विराट कोहली ने किया है। कोहली ने 18 में से 11 सीजन में 400 या उससे अधिक रन बनाए हैं। दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और ऐसा करने वाले वे इस लीग के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
सबसे ज्यादा बार 1 आईपीएल सीजन में 400 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में लिस्ट में दूसरे नंबर पर सुरेश रैना, रोहित शर्मा, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 9-9 बार यह कारनामा किया है। इस सूची में तीसरे स्थान पर लोकेश राहुल हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में 7 बार 400 या उससे अधिक रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें एबी डिविलियर्स, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल का नाम है। इन तीनों बल्लेबाजों ने 6-6 बार 400 या उससे अधिक का स्कोर किया है।
सबसे ज्यादा बार 1 IPL सीजन में 400+ रन बनाने वाले बैटर
विराट कोहली- 11 बार
सुरेश रैना- 9 बार
रोहित शर्मा-9 बार
शिखर धवन-9 बार
डेविड वॉर्नर- 9 बार
लोकेश राहुल- 7 बार
एबी डिविलियर्स-6
श्रेयस अय्यर-6
शुभमन गिल-6
28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 19वें सीजन में अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-कौन से बल्लेबाज एक बार फिर अपना विस्फोटक अंदाज दिखाएंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय के बाद मैदान पर नजर आएंगे। सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। एबी डिविलियर्स ने भी संन्यास ले लिया है। शिखर धवन भी आईपीएल छोड़ चुके हैं। ऐसे में अब नजरें शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों में होगी।





साइन इन