1/5आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 23 अप्रैल 2013 को पुणे वारियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था जो आज तक इस लीग का सबसे कम गेंदों में लगाया गया शतक है।

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में शतक जड़ा था।

इस सूची में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान का नाम है। उन्होंने 13 मार्च 2010 को राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

सूची में 37 गेंदों में शतक के साथ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 25 मई 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह कारनामा किया था।

लिस्ट में पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम है। उन्होंने 6 मई 2013 को किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 38 गेंदों में शतक जड़ दिया था।
