Most Player of the Match awards in T20 World Cups History Adam Zampa Surpasses Chris Gayle Virat Kohl on Top T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा POTM; एडम जैंपा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड; अब सिर्फ विराट कोहली उनसे आगे, Cricket Hindi News - Hindustan

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा POTM; एडम जैंपा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड; अब सिर्फ विराट कोहली उनसे आगे

एडम जैंपा ने ओमान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धाकड़ परफॉर्मेंस कर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। एक झटके में उन्होंने क्रिस गेल और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया है। विराट कोहली अब सिर्फ उनसे आगे हैं।

Sat, 21 Feb 2026 06:45 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा POTM; एडम जैंपा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड; अब सिर्फ विराट कोहली उनसे आगे

ऑस्ट्रेलिया ने अपने ही अंदाज में टी20 वर्ल्ड कप 2026 कैंपेन का अंत किया। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाली ऑस्ट्रेलिया ने ओमान के खिलाफ अपना आखिरी मैच 9 विकेट से जीता। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो स्पिनर एडम जैंपा रहे, जिन्होंने 3.2 ओवर में मात्र 21 रन खर्च कर 4 विकेट लिए। उनकी इस धाकड़ गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ओमान को 104 के स्कोर पर ढेर कर पाया। बाद में कंगारुओं ने महज 9.4 ओवर में इस स्कोर का पीछा कर मैच अपने नाम किया। एडम जैंपा को उनके इस धाकड़ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। POTM जीतते ही जैंपा ने एक झटके में क्रिस गेल, महेला जयवर्धने और शेन वॉटसन जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC में सबसे ज्यादा रन और विकेट; पाक खिलाड़ी नंबर-1, ईशान-वरुण टॉप-5 में

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अगर सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो एडम जैंपा अब दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अभी तक 25 मैचों में 6 बार ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाकर POTM का अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं क्रिस गेल, महेला जयवर्धने और शेन वॉटसन ने अपने-अपने करियर में 5-5 बार यह कमाल किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC से बाहर होने के बाद राशिद खान की आईसीसी से अपील, बड़ी टीमों के खिलाफ…

विराट कोहली नंबर-1

2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ‘क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट’ T20I से रिटायरमेंट ले चुके विराट कोहली अभी भी इस लिस्ट में नंबर-1 हैं। किंग कोहली ने अपने T20 वर्ल्ड कप करियर में खेले 35 मैचों में 8 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। एडम जैंपा अब कोहली से ज्यादा दूर नहीं है, मगर ऑस्ट्रेलिया का सफर इस वर्ल्ड कप में अब समाप्त हो चुका है। जैंपा 2028 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं यह भी बड़ा सवाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान खुद खेला T20 विश्व कप, मगर बांग्लादेश को पकड़ाया वनडे सीरीज का झुनझुना

एडम जैंपा ने की ग्लेन मैक्ग्रा की बराबरी

आईसीसी टूर्नामेंट में जैंपा का यह 8वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया के लिए आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा POTM जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जैंपा ग्लेन मैक्ग्रा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके आगे पूर्व हरफनमौला शेन वॉटसन है, जिन्होंने अपने करियर में 10 बार यह कारनामा किया था।

ICC टूर्नामेंट में AUS के लिए सबसे ज़्यादा POTM अवॉर्ड्स

10 - शेन वॉटसन

8 - एडम जैंपा*

8 - ग्लेन मैकग्राथ

7 - डेविड वॉर्नर

5 - एरॉन फिंच

4 - ट्रैविस हेड

4 - शेन वॉर्न

4 - ग्लेन मैक्सवेल

4 - मार्क वॉ

4 - डेविड बून

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।