पाकिस्तान खुद खेला T20 वर्ल्ड कप 2026, लेकिन बांग्लादेश को पकड़ाया वनडे सीरीज का 'झुनझुना'
पाकिस्तान ने खुद तो श्रीलंका में T20 वर्ल्ड कप 2026 खेला और भारत के खिलाफ मैच भी खेला, लेकिन बांग्लादेश को अब वनडे सीरीज का 'झुनझुना' पकड़ाया है। 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान ने ऐलान कर दिया है।

T20 World Cup 2026 में बांग्लादेश की टीम नहीं खेली, क्योंकि उनकी सरकार ने उनको टूर्नामेंट से हटने के लिए कहा था। इसके पीछे तर्क दिया गया था कि बांग्लादेश की टीम को भारत में सुरक्षा नहीं मिल पाएगी। तीन सप्ताह तक आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच खींचतान चली, लेकिन बांग्लादेश भारत में खेलने के लिए राजी नहीं हुआ। इस पूरे मुद्दे पर पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ खड़ा रहा। यहां तक कि बांग्लादेश का समर्थन करते हुए पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी थी और बाद में भारत से मैच नहीं खेलने का ऐलान भी सरकार ने किया था। हालांकि, कुछ दिनों के बाद ये फैसला पाकिस्तान की सरकार ने पलट दिया और भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ। पाकिस्तान ने तो टी20 विश्व कप की मलाई खा ली, लेकिन बांग्लादेश को अब वनडे सीरीज का झुनझुना पकड़ा दिया है।
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने शुक्रवार 20 फरवरी की शाम को इस बात का ऐलान किया कि पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने भी इस बात की पुष्टि की। दोनों क्रिकेट बोर्ड की सहमति पर इस सीरीज का शेड्यूल भी फिक्स हो गया है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद 11 मार्च से इस तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का पूरा शेड्यूल बता दिया है।
ये भी पढ़ेंः आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने निकाला ओमान का कचूमर, लेकिन श्रीलंका से सीधे जाना होगा अपने देश
पाकिस्तान की टीम सोमवार 9 मार्च को बांग्लादेश पहुंचेगी, जबकि मंगलवार 10 मार्च को ट्रेनिंग करेगी। अगले दिन यानी बुधवार 11 मार्च को ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा वनडे मैच भी इसी मैदान पर खेला जाना है। शुक्रवार 13 मार्च को दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और रविवार 15 मार्च को आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच दोनों देशों के बीच खेला जाएगा। जुलाई 2025 के बाद ये दूसरा दौरा पाकिस्तान की टीम का बांग्लादेश का है, जिसे मेजबान टीम ने -1 से जीता था।
वनडे सीरीज झुनझुना क्यों है?
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने का आदेश दिया था तो बांग्लादेश ने अपने यहां आईपीएल पर बैन लगा दिया था और भारत में टी20 विश्व कप खेलने के लिए मना कर दिया था। बाद में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को खूब उकसाया। एक तरह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान के झांसे में आ गया और उन्होंने टूर्नामेंट से पीछे हटने का फैसला किया, जिसमें करोड़ों रुपयों का नुकसान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का हुआ है, लेकिन पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस 3 मैचों की वनडे सीरीज से कितनी ही भरपाई की जा सकती है? ये आपको भी पता होगा।





साइन इन