Rashid Khan appeals to ICC after being Out from T20 World Cup more bilateral series with strong countries टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद राशिद खान की आईसीसी से अपील, बड़ी टीमों के खिलाफ…, Cricket Hindi News - Hindustan

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद राशिद खान की आईसीसी से अपील, बड़ी टीमों के खिलाफ…

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से शानदार तरीके से विदा लेने के बाद कहा कि क्रिकेट खेलने वाले मजबूत देशों के साथ और द्विपक्षीय सीरीज होनी चाहिए।

Fri, 20 Feb 2026 11:26 AMLokesh Khera चेन्नई, भाषा
share
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद राशिद खान की आईसीसी से अपील, बड़ी टीमों के खिलाफ…

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से शानदार तरीके से विदा लेने के बाद कहा कि क्रिकेट खेलने वाले मजबूत देशों के साथ और द्विपक्षीय सीरीज होनी चाहिए क्योंकि इनसे अनुभव मिलता है। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट रोमांचक क्रिकेट खेला और एक मुकाबले में स्कोर बराबर होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका से हार गया। हालांकि स्पिन गेंदबाजी के इस दिग्गज ने कहा कि अगर अफगानिस्तान को नियमित रूप से क्रिकेट खेलने वाले मजबूत देशों के खिलाफ मौके मिलते हैं तो वह काफी आगे बढ़ सकता है। राशिद ने कनाडा को 82 रन से हराने के बाद कहा, ''कुछ विभाग में सुधार की जरूरत है। बड़ी टीमों के खिलाफ मध्यक्रम बल्लेबाजी बिखर गई और डेथ ओवर में गेंदबाजी में भी सुधार चाहिए। पर यह सुधार तब होता है जब आप द्विपक्षीय सीरीज में बड़ी टीमों के साथ खेलते हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20I में सबसे ज्यादा POTM; रजा इतिहास रचने की दहलीज पर; सूर्या-कोहली छूटे पीछे

उन्होंने मैच में 19 रन देकर दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि टीम टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी के साथ आई थी और उसने जबरदस्त क्रिकेट खेला। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका से मिली करीबी हार महंगी पड़ी।

राशिद ने कहा, ''हम (टूर्नामेंट के लिए) अच्छी तरह तैयार थे। हमने जबरदस्त क्रिकेट खेला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच ने सच में सभी को दुखी किया। हमें उन (पहले दो) मैचों में से एक में जीत दर्ज करनी थी और देखना था कि टूर्नामेंट कैसा होता है। हम इस विश्व कप से सकारात्मक चीजें लेकर आगे बढ़ेंगे। ''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC: छक्कों के मामले में पाक से आगे USA-इटली; भारत नंबर-1

मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल खत्म हो गया और राशिद ने इसे टीम के लिए भावुक पल बताया।

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हमने उसके साथ कुछ बहुत अच्छे पल बिताए। हम अभी जहां हैं, वहां उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। उनका जाना हमारे लिए भावनात्मक पल है। लेकिन जिंदगी ऐसी ही होती है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। ''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रजा ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, ICC टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

इब्राहिम जदरान को 56 गेंद में नाबाद 95 रन बनाने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।