Mitchell Marsh smashes Rohit Sharma record achieves a major feat Highest Powerplay Score in T20 World Cup History मिचेल मार्श के तूफान में उड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा, Cricket Hindi News - Hindustan

मिचेल मार्श के तूफान में उड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा

मिचेल मार्श के तूफान में ओमान उस समय उड़ा जब ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में 105 रनों का टारगेट महज 9.4 ओवर में ही चेज कर डाला। मार्श ने इस दौरान रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड धवस्त किया।

Sat, 21 Feb 2026 07:20 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मिचेल मार्श के तूफान में उड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा

मिचेल मार्श की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में ओमान को धूल चटाई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ओमान की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 104 के स्कोर पर ढेर कर दिया है। एडम जैंपा की कातिलाना गेंदबाजी के आगे ओमान के बल्लेबाज नहीं टिक सके और महज 16.2 ओवर में ही हथियार डाल दिए। 105 रनों के टारगेट का पीछा ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 9.4 ओवर में चेज कर अपने टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन का अंत शानदार अंदाज में किया। कप्तान मिचेल मार्श ने इस दौरान 33 गेंदों पर 7 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 64 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC में सबसे ज्यादा रन और विकेट; पाक खिलाड़ी नंबर-1, ईशान-वरुण टॉप-5 में

मिचेल मार्श ने इन 64 में से 53 रन पहले 6 ओवर में बनाए थे। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा पारवप्ले में यह बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। मार्श से पहले इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हिटमैन रोहित शर्मा थे, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 टी20 वर्ल्ड कप में पहले 6 ओवर में 51 रन बनाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 WC से बाहर होने के बाद राशिद खान की आईसीसी से अपील, बड़ी टीमों के खिलाफ…

रोहित शर्मा के अलावा इस लिस्ट में केएल राहुल और ईशान किशन भी मौजूद हैं। ईशान किशन ने नामबिया के खिलाफ इसी वर्ल्ड कप में पावरप्ले में अर्धशतक ठोका था।

टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में बतौर खिलाड़ी सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड स्टीफन मायबर्ग के नाम है, 2014 में इस खिलाड़ी ने आयरलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर में 57 रन बनाए थे। 12 सालों में उनका यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप में जैंपा ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड; अब सिर्फ विराट कोहली उनसे आगे

T20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले में किसी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर

57 - स्टीफन मायबर्ग (v आयरलैंड, 2014)

53 - इंग्लैंड बनाम ओमान (v ओमान, 2026)*

51 - रोहित शर्मा (v ऑस्ट्रेलिया, 2024)

50 - केएल राहुल (v स्कॉटलैंड, 2021)

50 - ईशान किशन (v न्यूजीलैंड, 2026)

49 - क्विंटन डी कॉक (v इंग्लैंड, 2024)

49 - स्टीफन मायबर्ग (v दक्षिण अफ्रीका, 2014)

49 - जेसन रॉय (v न्यूजीलैंड, 2016)

48 - क्रिस गेल (v ऑस्ट्रेलिया, 2009)

48 - एम जयवर्धने (v ज़िम्बाब्वे, 2010)

47 - शरजील खान (v NZ, 2016)

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।