ये हैं IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, चहल-भुवी का जलवा, टॉप-5 में बुमराह का नाम नहीं
आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन-कौन से हैं और इस सूची में किस गेंदबाज का जलवा है, आइए आज हम आपको बताते हैं। बुमराह का नाम टॉप-5 में नहीं है।

आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज हो गया है। पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं और आरसीबी के सामने 202 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। आरसीबी की ओर से जेकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किए।
इस मैच में भुवनेश्वर कुमार के अपने आईपीएल करियर के 200 विकेट पूरे करने और ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बनने का मौका था, लेकिन वे नहीं कर सके। उन्होंने पूरे मैच में एक विकेट हासिल किया और उनके कुल विकेटों की संख्या 199 ही रह गई। भुवी को 200 विकटों का आंकड़ा छूने के लिए अब अगले मैच का इंतजार करना पड़ेगा। आईपीएल में अब तक सिर्फ यूजी चहल ने ही 200 विकेट लिए हैं। भले ही दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को आज के मैच में 1 ही विकेट मिला हो, लेकिन वे आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे पहले सिर्फ युजवेंद्र चहल का नाम है। चहल आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चहल ने अपने आईपीएल करियर में 2013 से लेकर अब तक कुल 174 मैच खेले हैं, जिसकी 172 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 221 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 22.76 का और 7.96 की है। 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लेना उनका अब तक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भुवनेश्वर कुमार चहल के बाद दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2011 से अब तक कुल 191 मैच खेले हैं जिसकी सभी 191 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 27.33 की औसत और 7.69 की शानदार इकोनॉमी के साथ कुल 199 विकेट हासिल किए हैं। 4 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल करना भुवी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। भुवी के बाद लिस्ट में तीसरे स्थान पर सुनील नरेन हैं, जिन्होंने 189 मैचों की 187 पारियों में कुल 192 विकेट लिए हैं। पीयूष चावला के नाम भी 192 मैच की 191 पारियों में 192 विकेट हैं। अश्विन के नाम इस लीग में 187 विकेट हैं और वे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर है। इस लिस्ट में तेज गेदबाज जसप्रीत बमराह का नाम टॉप-5 में नहीं है। वे 145 पारियों में 183 विकेटों के साथ सूची में 6वें स्थान पर हैं।
आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
1. युजवेद्र चहल, 172 पारियों में 221 विकेट
2. भुवनेश्वर कुमार, 191 पारियों में 199 विकेट
3. सुनील नरेन, 187 पारियों में 192 विकेट
4. पीयूष चावला, 191 पारियों में 192 विकेट
5. रविचंद्रन अश्विन, 217 पारियों में 187 विकेट
6. जसप्रीत बुमराह, 145 पारियों में 183 विकेट





साइन इन