IPL 2026 know What is the playing XI of RCB vs SRH both team for first match IPL 2026: RCB Vs SRH मैच में क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI, कोहली ही टीम में धुरंधरों की भरमार, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026: RCB Vs SRH मैच में क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI, कोहली ही टीम में धुरंधरों की भरमार

आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। टॉस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 सामने आ चुकी है। आरसीबी की टीम में धुरंधरों की भरमार है, वहीं हैदराबाद में हमेशा की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम मौजू है।

Sat, 28 March 2026 07:32 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026: RCB Vs SRH मैच में क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI, कोहली ही टीम में धुरंधरों की भरमार

आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। टॉस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 सामने आ चुकी है। आरसीबी की टीम में धुरंधरों की भरमार है, वहीं हैदराबाद में हमेशा की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम मौजूद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026: सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी कितनी है, जानिए सबसे ज्यादा-कम किसकी

पैट कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। 27 वर्षीय ईशान इस फ्रेंचाइजी के दूसरे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन बेहद संतुलित और विस्फोटक नजर आ रही है। उनके पास ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसी सलामी जोड़ी है, जिन्होंने पिछले सीजन में भी अपनी आक्रामकता से सुर्खियां बटोरी थीं।

सनराइजर्स हैदराबाद (Playing XI): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIP हैं, लाइन में नहीं लग सकते, RCB Vs SRH मैच विधायकों ने की VIP सुविधा की मांग

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए तैयार है। कप्तान रजत पाटीदार ने स्पष्ट किया है कि टीम अपने जर्सी पर दूसरा सितारा लगाने के लक्ष्य के साथ उतर रही है। आरसीबी की बल्लेबाजी लाइन-अप में विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड और जितेश शर्मा जैसे पावर-हिटर्स शामिल हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। टीम में वेंकटेश अय्यर और मंगेश यादव जैसे नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026: इतिहास रचने से दो कदम दूर हैं भुवनेश्वर कुमार, 200 विकेट लेने का मौका

आरसीबी (Playing XI) विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जेकब डफी, सुयश शर्मा।

बता दें कि मैच की शुरुआत एक भावुक क्षण के साथ हुई, जहां आरसीबी के खिलाड़ी जर्सी नंबर 11 पहनकर ट्रेनिंग करते दिखे। यह पिछले साल हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को एक श्रद्धांजलि है।

पिच रिपोर्ट के अनुसार, सतह पर घास की हल्की परत है, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है। छोटी बाउंड्री और चिन्नास्वामी के इतिहास को देखते हुए, दर्शकों को रनों की बारिश और छक्कों के बौछार की पूरी उम्मीद है। अब देखना यह है कि क्या हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी आरसीबी के गेंदबाजों पर भारी पड़ती है या गत विजेता अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करते हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।