IPL 2026 Know What is the salary of the captains of all 10 teams IPL 2026: सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी कितनी है, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम किसकी?, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2026: सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी कितनी है, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम किसकी?

आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 कप्तानों की सैलरी कितनी है, आइए आज हम आपको बताते हैं। ऋषभ पंत सबसे महंगे कप्ता हैं, जबकि अंजिक्ये रहाणे को सबसे कम पैसे मिले हैं।

Sat, 28 March 2026 06:23 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026: सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी कितनी है, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम किसकी?

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस बार आईपीएल के शुरू होने से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों की कमान भारतीय कप्तानों के हाथों में है। हालांकि, ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के अस्थाई कप्तान हैं और वे कुछ ही मैचों में टीम की कमान संभालेंगे, इसके बाद नियमित कप्तान पैट कमिंस टीम के साथ जुड़ जाएंगे। कमिंस को छोड़ दें तो इंडियन प्रीमियर लीग की 9 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी कर रहे हैं। आइए आज हम आपको आईपीएल 2026 के लिए सभी कप्तानों की सैलरी कितनी है इसके बारे में जानकारी देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIP हैं, लाइन में नहीं लग सकते, RCB Vs SRH मैच विधायकों ने की VIP सुविधा की मांग

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं और उन्हें संजीव गोयनका की फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। श्रेयस अय्यर आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे कप्तान हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26. 75 करोड़ में अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की कीमत आईपीएल 2026 के लिए 18-18 करोड़ है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को उनकी फ्रेंचाइजी ने 16.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तान कर रहे हैं और उन्हें उनकी टीम ने 16.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026: इतिहास रचने से दो कदम दूर हैं भुवनेश्वर कुमार, 200 विकेट लेने का मौका

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी है। उन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी एमआई आईपीएल 2026 के लिए 16.35 करोड़ की कीमत देगी। रियान पराग पहली बार राजस्थान रॉयल्स के फुल टाइम कैप्टन बने हैं। उन्होंने पहली बार की चैंपियन आईपीएल टीम ने 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की कीमत 11 करोड़ रुपये है, वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। उन्हें केकेआर ने 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था। इस आईपीएल सीजनक के लिए ऋषभ पंत सबसे महंगे कप्तान हैं, जबकि अंजिक्ये रहाणे को सबसे कम कीमत मिली है यानी वे पैसों के लिहाज से सबसे सस्ते कप्तान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हार्दिक के साथ वैसा बर्ताव नहीं होना चाहिए जैसा रोहित के साथ हुआ- मोहम्मद कैफ

आईपीएल 2026 के सभी कप्तानों की सैलरी

ऋषभ पंत- 27 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स)

श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़ (पंजाब किंग्स)

रुतुराज गायकवाड़- 18 करोड़ ( चेन्नई सुपर किंग्स)

पैट कमिंस-18 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)

अक्षर पटेल- 16.5 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)

शुभमन गिल- 16.5 करोड़ ( गुजरात टाइटंस)

हार्दिक पांड्या-16.35 करोड़ (मुंबई इंडियंस)

रियान पराग - 14 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)

रजत पाटीदार- 11 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

अजिंक्य रहाणे- 1.5 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)

बता दें कि आईपीएल का पहला मुकाबला 28 मार्च को शाम 7 बजे सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार नई हेयरस्टाइल में मैदान पर होंगे, वहीं लोग अपने सुपरस्टार विराट कोहली को चेन्नास्वामी स्टेडियम में देखने को उत्सुक होंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।