Know what Mohammad Kaif said about Virat Kohli before the start of IPL 2026 वे विराट कोहली हैं कोई साधारण इंसान नहीं, मोहम्मद कैफ ने कोहली की तारीफ में क्यों कहा ऐसा?, Cricket Hindi News - Hindustan

वे विराट कोहली हैं कोई साधारण इंसान नहीं, मोहम्मद कैफ ने कोहली की तारीफ में क्यों कहा ऐसा?

आईपीएल की शुरुआत से पहले मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कोहली की तारीफ में क्या-क्या कहा है, जानिए।

Fri, 20 March 2026 03:03 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वे विराट कोहली हैं कोई साधारण इंसान नहीं, मोहम्मद कैफ ने कोहली की तारीफ में क्यों कहा ऐसा?

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने विराट कोहली को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल के लिए और प्रभावशाली बताया है। विराट कोहली लगातार टी-20 क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में इसका प्रभाव आईपीएल पर क्या पड़ेगा इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि इसका विराट कोहली जैसे बल्लबाज पर कोई खास असर नहीं होगा। उनका मानना है कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विराट कोहली को काफी फायदा ही हुआ है। कैफ का मानना है कि कोहली ने खुद को आराम दिया है और अब वे पहले से बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SRH को लगा बड़ा झटका, IPL शुरू होने से पहले ही बाहर हुआ 3 करोड़ी ऑलराउंडर

अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान कैफ ने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली के टी-20 से संन्यास लेने के बाद इसका कोई फर्क आईपीएल में पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि इसका विराट कोहली को फायदा हो रहा है, क्योंकि जो जो ब्रेक लेके आ रहे हैं अपना माइंड फ्रेश करके आ रहे हैं और जो स्विच करना होता है वो इतने साल से इंडिया के लिए खेले, आईपीएल के लिए खेले तो विराट कोहली के लिए स्विच करना बहुत नॉर्मल है।” उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से विराट कोहली की तुलना करते हुए कहा कि "और बल्लेबाज होते तो मैं बोलता कि वनडे से टी-20 में स्विच करना आसान नहीं है, क्योंकि साल भर से आप उस फॉर्मेट को नहीं खेले हैं। पर बहुत कम प्लेयर ऐसे हैं जो स्विच को आराम से एडजस्ट करते हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB फैंस के लिए जरूरी खबर, जानिए मैच देखने के लिए कैसे और कहां से खरीदें टिकट?

कैफ ने आगे कहा कि “विराट कोहली ने अपने आलोचकों को अपने शानदार प्रदर्शन से जवाब दिया है। उन्होंने अपने कार्यक्रम में कहा, ”जितने भी उनके आलोचक थे जो कहते थे कि विराट कोहली धीमी स्ट्राइट रेट से खेलते हैं उनको करारा जवाब दिया है।" कैफ ने कहा कि “विराट कोहली टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में 150 के ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं उन्होंने स्वीप शॉट भी इजाद किया है, अपने गेम को वो बेहतर करते गए हैं और उन्होंने तय कर लिया है कि उनके जितने भी आलोचक हैं उनको पसीने छुड़वा देंगे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन सकती है RCB, 2 टीमें पहले ही कर चुकीं

विराट की मेहनत पर कैफ ने कहा कि “विराट कोहली ने ठान लिया है कि वे जब तक मैच खेलेंगे उनका आखिरी मैच भी जीवंत रहेगा और आलोचकों को यह एहसास दिलाते रहेंगे कि वे विराट कोहली हैं कोई साधारण इंसान नहीं। वे अपने हार्डवर्क अपनी एबिलिटी से यह भसोसा दिलाते रहेंगे कि उनका बल्ला चलेगा।” उन्होंने कहा कि “विराट कोहली जब ग्राउंड पर उतरता है, नाबाद वापस आता है। अगले मैच से फिर स्टार्ट करता है हमेशा जीरो से। विराट कोहली पहले ऐसे शख्स हैं जो लोगों के बुला के कह सकते हैं कि मैं लंदन से फ्लाइट लेके आया हूं और यहां मैं जीतने आया हूं।” कैफ ने आगे कहा कि “विराट कोहली तो हमेशा बोलते हैं कि कमिटमेंट 200 प्रतिशत। पिछले दो साल में कोहली अपने फिटनेस के प्राइम पर चल रहे हैं। वो ऐसे शख्स हैं जो आईपीएल मैच के लिए बनाए गए छोटे ग्राउंड पर भी चार रन भाग सकते हैं।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।