Jack Edwards ruled out of IPL 2026 due to foot injury major blow to SRH सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, IPL शुरू होने से पहले ही बाहर हुआ 3 करोड़ी ऑलराउंडर, Cricket Hindi News - Hindustan

सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, IPL शुरू होने से पहले ही बाहर हुआ 3 करोड़ी ऑलराउंडर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। 25 वर्षीय एडवर्ड्स को नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 3 करोड़ रूपये में ख़रीदा था।

Fri, 20 March 2026 02:12 PMVarta
share
सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, IPL शुरू होने से पहले ही बाहर हुआ 3 करोड़ी ऑलराउंडर

हैदराबाद, 20 मार्च (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

25 वर्षीय एडवर्ड्स को नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 3 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। इस सीजन में वह अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते थे, जिसके लिए उन्हें अब इंतज़ार करना होगा। वह 2025 की नीलामी में साइन किए जाने वाले इकलौते अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB फैंस के लिए जरूरी खबर, जानिए मैच देखने के लिए कैसे और कहां से खरीदें टिकट?

एडवर्ड्स का बीबीएल 2025-26 सीजन काफ़ी अच्छा रहा था, जिसमें उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए 13 मैचों में 19 विकेट लिए थे और 133 रन भी बनाए थे। उन्होंने सिक्सर्स के बीबीएल फ़ाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स से हारने के चार दिन बाद पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ़ टी20 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया, लेकिन यह प्रदर्शन यादग़ार नहीं रहा। उन्होंने दो ओवर में 25 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया और छह गेंदों में सिर्फ़ 5 रन बना पाए। तब से उन्होंने अपनी राज्य की टीम न्यू साउथ वेल्स के लिए दो शेफ़ील्ड शील्ड मैच खेले हैं, जिनमें से आख़िरी मैच गुरुवार को ही समाप्त हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन सकती है RCB, 2 टीमें पहले ही कर चुकीं

यह एसआरएच के लिए एक और बड़ा झटका है, क्योंकि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस भी लंबर स्ट्रेस समस्या से उबर रहे हैं और सीजन की शुरुआत में उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी गैरमौज़ूदगी में ईशान किशन कप्तानी संभालेंगे।

एडवर्ड्स की चोट ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ों की चोटों की बढ़ती सूची में एक और नाम जोड़ती है। कमिंस के अलावा जॉश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नेथन एलिस चोटों के कारण आईपीएल में आंशिक या पूरी तरह से नहीं खेल पाएंगे।

एसआरएच, 28 मार्च को बेंगलुरु में सीजन के पहले मैच में हिस्सा लेगी, जहां उनका मुक़ाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

सनराजर्स हैदराबद का स्कॉड

सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स।

सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती कुछ मैचों की कप्तानी पैट कमिंस की जगह ईशान किशन करेंगे। क्योंकि कमिंस अभी पीठ की चोट के कारण पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा की फिटनेस के कायल हुए महेला जयवर्धने, तारीफ में कह डाली ये बड़ी बात

राज

वार्ता

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।