RCB can become third team to win back to back IPL trophies Know which two teams have done this before IPL में बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन सकती है RCB, जानिए कौन सी दो टीमों ने पहले किया है ऐसा?, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL में बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन सकती है RCB, जानिए कौन सी दो टीमों ने पहले किया है ऐसा?

आरसीबी ने 2025 के आईपीएल सीजन का खिताब अपने नाम किया था और उसके पास अब एक इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका है। अगर आरसीबी 2026 का भी आईपीएल टाइटल जीत लेती है तो वह बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतने वाली लीग की तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले सिर्फ दो टीमों ने बैक टू बैक आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

Fri, 20 March 2026 12:05 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL में बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन सकती है RCB, जानिए कौन सी दो टीमों ने पहले किया है ऐसा?

आईपीएल 2026 का बिगुल जल्द ही बजने वाला है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज 28 मार्च से होगा। यह आईपीएल का 19वां संस्करण होगा। इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 18 संस्करण खेले गए हैं। 2026 में इस लीग का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आरसीबी ने 2025 के आईपीएल सीजन का खिताब अपने नाम किया था और उसके पास अब एक इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका है। अगर आरसीबी 2026 का भी आईपीएल टाइटल जीत लेती है तो वह बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतने वाली लीग की तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले सिर्फ दो टीमों ने बैक टू बैक आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुलदीप यादव ने लखनऊ में दिया शाही रिसेप्शन, गंभीर, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे

बैक टू बैक आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीमें

सबसे पहले बैक टू बैक आईपीएल का खिताब जीतने का कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स ने किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में येलो आर्मी ने 2010 और 2011 में लगातार आईपीएल टाइटल अपने नाम किए थे और इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया था। इसके बाद 2018 तक यह कारनामा कोई भी टीम नहीं दोहरा सकी। लेकिन फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का ऐसा दौर आया जब धुरंधरों से भरपूर टीम ने बैक टू बैक ट्रॉफी जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के इस रिकॉर्ड की बराबर कर ली। मुंबई इंडियंस ने बैक टू बैक 2019 और 2020 का आईपीएल टाइटल अपने नाम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपना हुक्का संभालने के लिए एक आदमी भी रखते हैं धोनी, CSK पूर्व प्लेयर का खुलासा

आरसीबी के पास बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने का मौका

आरसीबी 18 साल के लंबे इंतजार के बाद 2025 में आईपीएल ट्रॉफी जीती। पिछले सीजन आरसीबी की टीम काफी संतुलित और मजबूत नजर आई। टीम में गेंदबाजी काफी मजबूत और अनुशासित दिखी, वहीं, हमेशा की तरह बल्लेबाजों ने भी अपना शानदार प्रदर्शन किया। पूरी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से टीम ने लंबे इंतजार के बाद खिताब जीता और विराट कोहली की आंखों में आंसू देखने को मिले। आरसीबी की टीम ने पिछले सीजन ट्रॉफी जीतने का स्वाद चख लिया है और अब उसके पास चेन्नई और मुंबई की तरह बैक टू बैक आईपीएल का खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। इस फ्रेंचाइजी की टीम भी मौजूदा समय में काफी मजबूत नजर आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपना हुक्का संभालने के लिए एक आदमी भी रखते हैं धोनी, CSK पूर्व प्लेयर का खुलासा

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें

आईपीएल के इतिहास में ट्रॉफी जीतने के मामले में सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हैं। इन दोनों टीमों ने पांच- पांच आईपीएल के खिताब अपने नाम किए हैं। चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021, और 2023 का खिताब जीता है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने पहली बार साल 2013 में रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल टाइटल जीता था, इसके बाद हिटमैन की ही कप्तानी में 2015, 2017, 2019, 2020 का खिताब भी जीता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ट्रॉफी जीतने के मामले में आईपीएल की तीसरी सबसे सफल टीम है। इसने तीन बार 2012, 2014 और 2024 में टाइटल अपने नाम किया है। राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 1-1 ट्रॉफी जीती है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।