RCB फैंस के लिए जरूरी खबर, जानिए फेज-1 के मैच देखने के लिए कैसे और कहां से खरीदें टिकट?
आईपीएल सीजन 19 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। लीग के पहले 20 मैचों के शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। आरसीबी के पहले चरण के मैचों के लिए टिकट कहां और कैसे खरीदें यहां हम पूरी जानकारी दे रहे हैं।

इंडियन प्रीमयिर लीग की शुरुआत होने को बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में फैंस इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। सीजन 19 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। लीग के पहले 20 मैचों के शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। आरसीबी के पहले चरण के मैचों के लिए टिकट कहां और कैसे खरीदें, यहां हम पूरी जानकारी दे रहे हैं।
आरसीबी ने शेयर किया पोस्ट और दी जानकारी
आरसीबी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के पहले चरण के मैचों के लिए जल्द ही टिकट जारी कर दिए जाएंगे। यह टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप्प पर बुक किए जा सकेंगे। फ्रेंचाइजी ने बताया है कि आरसीबी के मैचों के लिए टिकट धारकों को मैच के दिन फ्री मेट्रो सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही टिकट बुक करते समय पार्किंग स्लॉट बुक करने का भी विकल्प होगा और तो और स्टेडियम के पास आने जाने के लिए शटल सेवा का भी लाभ मिलेगा।
आरसीबी ने अपने प्रशंसकों को सतर्क करते हुए यह भी सुझाव दिया है कि टिकट आधिकारिक जगहों से खरीदें। किसी भी तरह के धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधान और सतर्क रहें। जानकारी के मुताबिक, आरसीबी के टिकट जारी होते ही ऑनलाइन बुकिंग के लिए प्रशंसक BookMyShow, District ऐप या RCB की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। यहां मनचाहा मैच चुन सकते हैं, बैठने की श्रेणी चुन सकते हैं और UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल विकल्पों का उपयोग करके पेमेंट पूरा कर सकते हैं। टिकट ईमेल या एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे।
ऑफलाइन भी उपलब्ध होंगे टिकट
बता दें कि टिकट की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि ऑफलाइन भी उपलब्ध होगी। स्टेडियम के काउंटर, खुदरा दुकानों पर भी ऑफलाइन टिकट खरीदे जा सकते हैं। अभी तक आरसीबी ने टिकटों की कीमत की घोषणा नहीं की है। आरसीबी का पहला मैच 28 मार्च को एसआरएच से है और दूसरा मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ। इन दोनों मुकाबलों के हाई प्रोफाइल होने की उम्मीद है।
बता दें कि आरसीबी ने पिछले साल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था और उनके समर्थकों में काफी इमोशन देखा गया था। समर्थक इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन की टीम से उम्मीद कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मैच देखने जा सकते हैं। आरसीबी के शुरूआती मुकाबलों के शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। राज्यों में चुनाव के कारण लीग के आगे के फेजों का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।





साइन इन