KKR vs PBKS Pitch Report Today IPL 2026 Match 12th Eden Gardens IPL Stats Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Toss KKR vs PBKS Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें, Cricket Hindi News - Hindustan

KKR vs PBKS Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें

KKR vs PBKS Pitch Report IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 12वां मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। यह इस मैदान पर सीजन का दूसरा मैच होगा।

Mon, 6 April 2026 11:40 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
KKR vs PBKS Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? जानें

KKR vs PBKS Pitch Report IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 12वां मैच आज यानी सोमवार, 6 अप्रैल को ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। केकेआर वर्सेस पीबीकेएस मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे। कोलकाता की शुरुआत सीजन-19 में निराशाजनक रही है, टीम ने अभी तक खेले दोनों मैच हारे हैं। एक मैच में तो उन्हें अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम शानदार लय में चल रही है। उन्होंने अपने दोनों मैच जीते हैं। आज केकेआर के खिलाफ उनकी नजरें जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरफराज खान ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

KKR vs PBKS पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग मिलता है, मगर कुछ ओवर बाद मैच पूरी तरह से बल्लेबाजों का हो जाता है। लाइट्स में यहां चेज करने वाली टीमों को फायदा मिलता है, ओस अहम रोल अदा करती है। इस मैदान पर पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 262 रन चेज किए थे। स्पिनर्स को ओस के चलते दूसरी पारी में दिक्कत हो सकती है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करना ही पसंद करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हारकर भी इतिहास रच गई CSK; देखें IPL में सबसे ज्यादा 200+ बनाने वाली टॉप-5 टीमें

ईडन गार्डन्स IPL आंकड़े

मैच- 101

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 43 (42.57%)

दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 57 (56.44%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 51 (50.50%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 49 (48.51%)

बिना रिजल्ट वाले मैच- 1 (0.99%)

हाईएस्ट स्कोर- 262/2

लोएस्ट स्कोर- 49

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2

हर विकेट पर औसत रन- 27.94

हर ओवर पर औसत रन- 8.57

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 165.88

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माही नहीं तो नामुमकिन है! कुछ ऐसा ही है धोनी के बिना CSK का ट्रैक रिकॉर्ड

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का साया

कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस पंजाब किंग्स मुकाबले पर बारिश का साया है। मैच धुलने की संभावना कम है, मगर कोलकाता के खराब मौसम को देखकर कहा जा सकता है कि मैच बीच-बीच में खेल को रोक सकती है, इससे खिलाड़ियों की लय पर असर पड़ेगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।