CSK won only one match in 8 matches without MS Dhoni in IPL History माही है तो मुमकिन है, नहीं है तो नामुमकिन! कुछ ऐसा ही है धोनी के बिना CSK का ट्रैक रिकॉर्ड, Ipl Hindi News - Hindustan

माही है तो मुमकिन है, नहीं है तो नामुमकिन! कुछ ऐसा ही है धोनी के बिना CSK का ट्रैक रिकॉर्ड

माही है तो मुमकिन है और नहीं हैं तो फिर मामला नामुमकिन है। जी हां, कुछ ऐसा ही एमएस धोनी के बिना CSK का ट्रैक रिकॉर्ड। पांच बार आईपीएल चैंपियन बना चुके धोनी पिछले तीन मैचों में इस सीजन नहीं खेले हैं।

Mon, 6 April 2026 10:29 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
माही है तो मुमकिन है, नहीं है तो नामुमकिन! कुछ ऐसा ही है धोनी के बिना CSK का ट्रैक रिकॉर्ड

माही है तो मुमकिन है। ये बात आप आईपीएल के दौरान सुनते आए होंगे। ये बात सच भी है, क्योंकि माही है तो मुमकिन है और नहीं हैं तो फिर मामला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नामुमकिन होता जा रहा है। जी हां, एमएस धोनी के बिना CSK का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ ऐसा ही है। सीएसके को पांच बार आईपीएल चैंपियन बना चुके धोनी पिछले तीन मैचों में इस सीजन नहीं खेले हैं। इसके अलावा पहले भी कुछ मैच धोनी ने मिस किए हैं और उन मैचों में टीम को सिर्फ एक बार ही जीत मिली है। आधा दर्जन से ज्यादा मुकाबले टीम धोनी के बिना खेल चुकी है।

आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी ने सिर्फ 8 मुकाबले ही मिस किए हैं। 3 मुकाबले 2010 में, 2 मुकाबले 2019 में और 3 मुकाबले अब तक 2026 में उन्होंने सीएसके के लिए मिस किए हैं। हैरानी की बात ये है कि जिन 8 मैचों में एमएस धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं, उनमें से सिर्फ एक ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इन आंकड़ों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि माही के बिना सीएसके के लिए मामला नामुमकिन ही है।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स से होगी आज कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर

आपको बता दें, 2010 में एमएस धोनी ने पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ मिस किया था, जिसमें सुरेश रैना की कप्तानी में टीम को जीत मिली थी, लेकिन इसके बाद उसी सीजन किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टीम को हार मिली थी। 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी के बिना टीम हारी थी। उस सीजन भी रैना कप्तान थे। वहीं, 2026 में टीम राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बिना धोनी के मैच हार चुकी है। धोनी कब वापसी करेंगे? किसी को पता नहीं है, क्योंकि वे अभी चोटिल हैं।

एमएस धोनी के बिना CSK के IPL मैच और नतीजा

2010 - दिल्ली डेयरडेविल्स - जीत

2010 - किंग्स इलेवन पंजाब - हार

2010 - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - हार

2019 - सनराइजर्स हैदराबाद - हार

2019 - मुंबई इंडियंस - हार

2026 - राजस्थान रॉयल्स - हार

2026 - पंजाब किंग्स - हार

2026 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - हार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।