हारकर भी इतिहास रच गई CSK; देखें IPL में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टॉप-5 टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 36वीं बार आईपीएल में 200 से अधिक रन बनाकर अभी सीएसके के रिकॉर्ड की बराबरी की ही थी कि चेन्नई ने रनचेज में 207 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बना दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में हार की हैट्रिक लगा दी है। आरसीबी के खिलाफ उन्हें रविवार, 5 अप्रैल को सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम ने पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई के सामने 251 रनों का विशाल टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम 207 रनों पर ढेर हो गई। आरसीबी ने 43 रनों से इस मैच को अपने नाम किया। हालांकि हारते-हारते भी सीएसके की टीम इतिहास रच गई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 36वीं बार आईपीएल में 200 से अधिक रन बनाकर अभी सीएसके के रिकॉर्ड की बराबरी की ही थी कि चेन्नई ने रनचेज में 207 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बना दिया।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। सीएसके यह कारनामा 37 बार कर चुकी है, वहीं आरसीबी 36 के साथ दूसरे पायदान पर है।
सीएसके और आरसीबी के अलावा टॉप-5 में पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं।
IPL में सर्वाधिक 200 से अधिक का स्कोर
37 - CSK
36 - RCB
33 - PBKS
32 - MI
30 - KKR
बात मैच की करें तो, 251 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए सीएसके की बल्लेबाज एकबार फिर एक्सपोज हुई। ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया। सरफराज खान ने जरूर दमदार पारी खेली, मगर वह सीएसके की जीत के लिए काफी नहीं थी। 14.20 करोड़ के प्रशांत वीर ने 29 गेंदों पर 43 तो जेमी ओवरटन ने 37 रनों की पारी खेली। सीएसके पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई। 19.4 ओवर में आरसीबी ने उन्हें 207 रनों पर ढेर कर, 43 रनों से मैच को अपने नाम किया। भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए।
इससे पहले आरसीबी के लिए टिम डेविड और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़े थे, जिसके दम पर आरसीबी 250 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही थी। टिम डेविड ने 25 गेंदों पर तीन चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।





साइन इन