यश दयाल नहीं खेलेंगे IPL 2026 का एक भी मैच, फिर भी मिलेंगे करोड़ों रुपए, जानिए क्या है कारण?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के क्रिकेट डायरेक्टर मो बॉबट ने पुष्टि की है कि यश दयाल इस सीजन में आरसीबी टीम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने बताया है कि वह निजी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसके कारण टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, उनका पर आरसीबी का कॉन्ट्रैक्ट लागू रहेगा।

आईपीएल 2026 में आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वे व्यक्तिगत कारणों की वजह से टीम से बाहर हैं, लेकिन उनका टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट बना रहेगा।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के क्रिकेट डायरेक्टर मो बॉबट ने पुष्टि की है कि यश दयाल इस सीजन में आरसीबी टीम में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने बताया है कि वह निजी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिसके कारण टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, उनका पर आरसीबी का कॉन्ट्रैक्ट लागू रहेगा और उन्हें पैसे मिलेंगे।
बता दें कि आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर भारत के दो अलग-अलग राज्यों में दो गंभीर दुर्व्यवहार के आरोप हैं। इनमें एक नाबालिग से जुड़ा मामला भी शामिल है। दयाल पर लगे आरोपों के संबंध में कानूनी कार्यवाही चल रही है। इस साल जनवरी में राजस्थान हाई कोर्ट ने उन्हें एक मामले में अग्रिम जमानत दे दी, जबकि इससे पहले निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। मामला अभी भी कानूनी प्रक्रिया में है। आरसीबी के डायरेक्टर ने खुलकर नहीं बताया है कि यश दयाल क्यों टीम में नहीं हैं। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि वे व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि कानूनी कारणों की वजह से यश दयाल टीम का हिस्सा नहीं हैं।
हाल ही में आरसीबी की ओर से कैंप से तस्वीरें आई थीं, जिनमें यश दयाल नजर नहीं आ रहे थे। बस पोस्टर से लेकर तमाम जगहों से दयाल का नाम गायब है। ऐसे में फैंस ने पहले ही अनुमान लगा लिया था कि यश दयाल शायद इस सीजन आईपीएल में शामिल ना हों। एक तरफ जहां सारे खिलाड़ी नेट्स की तस्वीरें शेयर कर रहें हैं और नई आईपीएल सीजन के लिए तैयार दिख रहे हैं वहीं यश दयाल ने फरवरी में दिल्ली की कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी की है और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बता दें कि यशदयाल ने आईपीएल 2025 सीजन में आरसीबी के लिए 13 विकेट लिए थे और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरू की टीम की पहली खिताबी जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। 2024 में आरसीबी ने इस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है और तब से उनका प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिला है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सिंगल हैंडेडली टीम को मैच भी जिताए हैं। आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम का हिस्सा ना होने पर फ्रेंचाइजी को तगड़ा झटका लगा है। आरसीबी ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।





साइन इन