Jasprit Bumrah Never Lets Batters Settle or Find Their Flow Says former Pakistan Star Aaqib Javed पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर आकिब जावेद भी जसप्रीत बुमराह के निकले फैन, कहा- बल्लेबाजों को लय में नहीं आने देते, Cricket Hindi News - Hindustan

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर आकिब जावेद भी जसप्रीत बुमराह के निकले फैन, कहा- बल्लेबाजों को लय में नहीं आने देते

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बुमराह की गेंदबाजी ऐसी है कि बल्लेबाजों को कभी भी रिदम में आने का मौका ही नहीं मिलता।

Sat, 14 March 2026 09:21 PMHimanshu Singh भाषा
share
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर आकिब जावेद भी जसप्रीत बुमराह के निकले फैन, कहा- बल्लेबाजों को लय में नहीं आने देते

पाकिस्तान क्रिकेट के सीनियर चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने शनिवार को कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी एक्शन अनोखा है, जो बल्लेबाजों को लय में नहीं आने देता। लेकिन उन्होंने अजीब तरीके से इस भारतीय गेंदबाज की तुलना 'मिस्ट्री स्पिनर' उस्मान तारिक से कर दी जो हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उम्मीद थी कि उस्मान विश्व कप में विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करेंगे लेकिन पाकिस्तानी स्पिनर के लिए यह टूर्नामेंट काफी फीका रहा क्योंकि टीम सुपर आठ चरण से ही बाहर हो गई और सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई।

बुमराह की उस्मान से की तुलना

वहीं भारत के मुख्य गेंदबाज बुमराह ने सेमीफाइनल और फाइनल में शानदार प्रदर्शन से टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उस्मान के औसत से कम प्रदर्शन का बचाव करते हुए आकिब ने कहा, ''आप इस पूरे टी20 विश्व कप को देखें तो इसमें सिर्फ एक ही गेंदबाज है, बुमराह जिसके खिलाफ अब रन भी बन रहे हैं। क्योंकि उनका एक्शन सामान्य नहीं है और उनका गेंदबाजी एक्शन अलग तरह का है इसलिए वह बल्लेबाजों को लय में नहीं आने नहीं देता। मैं तो कहूंगा कि वह तेज गेंदबाजी के उस्मान तारिक हैं। ‘’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान रन आउट थे या नहीं? भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने गिनाए सब नियम

आकिब की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों ने काफी आलोचना की। उनमें से कई लोगों ने बुमराह और उस्मान के बीच की गई इस तुलना का मजाक भी उड़ाया। एक यूजर ने कहा कि एक स्पिनर और एक तेज गेंदबाज की तुलना करना मुश्किल है। इस यूजर ने बुमराह और उस्मान के अनुभव और उपलब्धियों के बीच के भारी अंतर की ओर इशारा किया। बुमराह ने अब तक 95 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 121 विकेट लिए हैं जबकि उस्मान ने सिर्फ नौ मैच खेले हैं और 18 विकेट चटकाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें, भारत कितने नंबर पर?

पाकिस्तान के चयनकर्ता आकिब जावेद, मिस्बाह उल हक, सरफराज अहमद और असद शफीक ने शनिवार को लाहौर में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से टीम के बांग्लादेश से लौटने के बाद राष्ट्रीय टीम के चयन ढांचे की समीक्षा करने का अनुरोध किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के कोच माइक हेसन की दादागिरी होगी खत्म, चयनकर्ता खत्म करेंगे पावर

आकिब ने कहा, ''टीम के स्वदेश लौटने के बाद हम कोच और कप्तान के साथ बैठकर चर्चा करेंगे और राष्ट्रीय टीम के लिए उपयुक्त चयन प्रणाली तैयार करेंगे।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।