It does not just happen it takes hard work Harbhajan Singh impressed by Gautam Gambhirs hard work ये ऐसे ही नहीं हो जाता, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है; गौतम गंभीर की मेहनत के कायल हुए हरभजन सिंह, Cricket Hindi News - Hindustan

ये ऐसे ही नहीं हो जाता, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है; गौतम गंभीर की मेहनत के कायल हुए हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने शनिवार को दिए एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए कई बातें कही हैं और बताया है कि चैंपियन ट्रॉफी और विश्व कप जैसे टूर्नामेंट जीतने आसान नहीं होते हैं, इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

Sun, 22 March 2026 06:14 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
ये ऐसे ही नहीं हो जाता, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है; गौतम गंभीर की मेहनत के कायल हुए हरभजन सिंह

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने शनिवार को दिए एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए कई बातें कही हैं और बताया है कि चैंपियन ट्रॉफी और विश्व कप जैसे टूर्नामेंट जीतने आसान नहीं होते हैं, बल्कि इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती और टीम का माहौल ऐसा बनाना पड़ता है, जिससे सभी खिलाड़ी मोटिवेटेड और टीम को जिताने के लिए हमेशा प्रेरित महसूस करें। हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर और मैनेजमेंट द्वारा अभिषेक शर्मा को लगातार विश्व कप के दौरान फेल होने के बाद भी बैक करने के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने संजू को आखिरी वक्त में टीम में शामिल करने को भी गंभीर का बड़ा निर्णय बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल-ईरान युद्ध का PSL पर असर, उद्घाटन समारोह रद्द, 2 स्थानों पर होगा खेल

रेव्जस्पोर्ट्ज के साथ दिए इंटरव्यू में हरभजन सिंह ने कहा कि "मेरे ख्याल से गौतम गंभीर ने टीम के साथ बहुत शानदार काम किया है। इस बात को नजरअंदाज करते हुए कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं। हर किसी व्यक्ति के काम करने का स्टाइल अलग-अलग होता है। मैं गौतम को काफी करीब से जानता हूं। वह बहुत कुशाग्र बुद्धि के व्यक्ति हैं। वे गेम को अच्छे से जानते हैं। वे कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे हैं और टीम को काफी मजबूत और सफल बनाया है।" उन्होंने एक कोच की जिम्मेदारियों पर बात करते हुए कहा कि "मेरे ख्याल से जब आप बतौर कोच भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालते हैं तो सबकी नजरें आप पर होती हैं। हर किसी के पास आपके बारे में कुछ अच्छा या बुरा कहने को रहता है। ऐसे में आपको अपने कानों को बंद करके उस काम पर ध्यान देना होता है, जो आप करना चाहते हैं। गौतम गंभीर ने ठीक ऐसा ही किया है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सही दिशा में आगे बढ़ रही है पंजाब किंग्स की टीम, इरफान पठान ने किया विश्लेषण

हरभजन सिंह ने गंभीर के आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि "दो साल बड़ा सुनने को मिला, लेकिन अब जब रिजल्ट आए हैं तो वो सारे जितने बोल रहे थे ना वो सारे चुपचाप बैठे हुए हैं।" उन्होंने भारतीय मुख्य कोच के बारे में बात करते हुए कहा कि "गौतम गंभीर के बारे में मैं इतना ही कहूंगा कि वे खेलते हुए मेहनती आदमी था, आज भी उसकी मेहनत की बदौलत जो उसने करना चाहा, टीम में एक कल्चर डेवलप करना चाहा और वो कल्चर डेवलप किया। अब रिजल्ट हमारे सामने है। भारतीय टीम किसी भी कंपटीशन को जीतने के लिए तैयार दिख रही है।" हरभजन सिंह आगे कहा कि “ये ऐसे ही नहीं हो जाता है, इसके लिए आपके ड्रेसिंग रूम का सही होना जरूरी है। आप प्लेयर से कैसे बात करते हैं आप उन खिलाड़ियों को कैसे मोटिवेट करते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या विराट कोहली ने लंदन से भारत आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है?

उन्होंने विश्व कप के दौरान गंभीर द्वारा लिए गए निर्णयों की तारीफ करते हुए कहा कि "अभिषेक शर्मा को रन ना बनने पर भी लास्ट मैच तक खिलाना। उसे इस तरह की बैकिंग देना, संजू को दोबारा टीम में शामिल करना, ये ऐसे ही नहीं हो जाता इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है और उसके पास ग्रेट माइंड है। उनकी टीम को और मैनेजमेंट को मेरा सलाम है, जिस तरह से वे इस वर्ल्ड कप को खेले हैं। मुरे ख्याल से हम सभी को गौतम और उनकी पूरी टीम पर जिस तरह से उन्होंने खेला है गर्व करना चाहिए।"

बता दें कि गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले 2 सालों में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। टीम इंडिया ने पहले तो साल 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉ़फी का खिताब जीता और इसके बाद अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 में टी-20 विश्व कप का खिताब भी जीत लिया है।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।