Did Virat Kohli request a charter flight to RCB Management from London to India He revealed the truth himself क्या विराट कोहली ने लंदन से भारत आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है? खुद ही खोल दिया पर्दा, Cricket Hindi News - Hindustan

क्या विराट कोहली ने लंदन से भारत आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है? खुद ही खोल दिया पर्दा

विराट कोहली ने उन सोशल मीडिया पोस्ट और रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है और अफवाह करार दिया है, जिनमें दावा किया था कि उन्होंने आरसीबी मैनेजमेंट से लंदन से भारत आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की थी।

Sun, 22 March 2026 03:34 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या विराट कोहली ने लंदन से भारत आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है? खुद ही खोल दिया पर्दा

आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स सर्कुलेट की जा रही थीं, जिनमें दावा किया गया था कि विराट कोहली ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से लंदन से भारत आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि कोहली ने आरसीबी मैंनेजमेंट से चार्टर्ड फ्लाइट एक्सेस की मांग इसलिए भी की है, ताकि दो मैच के बीच में 3 दिन का गैप हो तो वह मैच के बाद लंदन चले जाएं और फिर अगले मैच से एक दिन पहले वापस उसी चार्टर्ड फ्लाइट से भारत आईपीएल खेलने के लिए आ सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में खेल चुके हैं 11 पाकिस्तानी प्लेयर, 1 ने तो कमाल कर दिया था, कब लगा बैन?

विराट कोहली ने अब इन रिपोर्ट्स को सोशल मीडिया के माध्यम से ही अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पूरी तरह से खारिज कर दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। विराट कोहली ने उस स्टोरी उस पोस्ट पर स्टोरी के माध्यम से रिएक्ट किया है जिस पर ऐसे दावे किए गए थे। विराट कोहली ने हंसने वाली इमोजी लगाकर इसे अफवाह सिद्ध कर दिया है। विराट कोहली ने मजाकिया अंदाज में अपनी स्टोरी में एक बड़े आरोप के इस तरह की प्रतिक्रिया देकर खारिज कर दिया, जैसे उन पर इन चीजों का बहुत ज्यादा फर्क ही ना पड़ता हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अगर अभिषेक चल गया तो इनका खेल खत्म है…, संजू सैमसन ने बताई अपने अंदर की बात

बता दें कि कोहली हाल ही में लंदन से भारत लौटे और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के पहले मैच से पहले बेंगलुरु में आरसीबी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। मौजूदा चैंपियन आरसीबी 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 वर्ल्ड कप में रोहित और विराट को टीम में शामिल करना चाहिए? क्या बोले हरभजन

कोहली की लंदन यात्राओं को लेकर अफवाहें नई नहीं हैं। विराट कोहली जब से लंदन शिफ्ट हुए कई लोग लगातार उनकी आलोचना में संलग्न रहते हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि विराट कोहली ने लंदन में रहने और बच्चों की परवरिश करने का फैसला इसलिए लिया है ताकि वे भारत में फैंस के बीच की लगातार लाइमलाइट से अपने बच्चों को दूर रख सकें। कहा जाता है कि कोहली ने यह फैसला अपने परिवार के लिए बच्चों की बेहतरी के लिए लिया है ताकि उन्होंने सामान्य वातावरण प्रदान किया जा सके। ब्रिटेन की राजधानी में उन्हें एक आम इंसान की तरह टहलते और सामान लेते देखा गया है। हालांकि, क्रिकेट जगत के एक वर्ग को यह बदलाव पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर आलोचकों के साथ-साथ कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी एक राष्ट्रीय दिग्गज के लंबे समय तक विदेश में रहने पर सवाल उठाए हैं। प्रतिबद्धता का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया है और आलोचकों का कहना है कि विदेशों में उनके लंबे प्रवास से घरेलू क्रिकेट और उन प्रशंसकों के बीच दूरी पैदा हो सकती है, जिन्होंने उन्हें सफलता दिलाई है।

क्या होती है चार्टर्ड फ्लाइट?

चार्टर्ड फ्लाइट एक निजी सेवा विमान होती है, जिसे किसी भी समय अपनी सुविधा के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसमें किसी भी तरह की समय स्थान आदि की पाबंदी नहीं होती है और व्यक्ति की गोपनीयता का भी ध्यान रखा जाता है। यह काफी आरामदायक होती है। इसमें यात्री अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा का समय, हवाई रूट आदि का चुनाव कर सकते हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।