Israel Iran war has affected the PSL tournament being played in only two cities and opening ceremony cancelled इजरायल-ईरान युद्ध का PSL पर असर, सिर्फ दो स्थानों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट, उद्घाटन समारोह भी हुआ रद्द, Cricket Hindi News - Hindustan

इजरायल-ईरान युद्ध का PSL पर असर, सिर्फ दो स्थानों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट, उद्घाटन समारोह भी हुआ रद्द

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने रविवार को घोषणा की कि ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के कारण क्षेत्र में व्याप्त तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग के शुरुआती चरण बिना दर्शकों के आयोजित किए जाएंगे। पीसीबी ने यह भी जानकारी दी कि आगामी टूर्नामेंट सिर्फ दो स्थानों पर खेला जाएगा।

Sun, 22 March 2026 05:14 PMVimlesh Kumar Bhurtiya पीटीआई
share
इजरायल-ईरान युद्ध का PSL पर असर, सिर्फ दो स्थानों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट, उद्घाटन समारोह भी हुआ रद्द

लाहौर, 22 मार्च (पीटीआई), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने रविवार को घोषणा की कि ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के कारण क्षेत्र में व्याप्त तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग के शुरुआती चरण बिना दर्शकों के आयोजित किए जाएंगे। पीसीबी ने यह भी जानकारी दी कि आगामी टूर्नामेंट सिर्फ दो स्थानों पर खेला जाएगा। बाकी के शहरों में इस टूर्नामेंट के मैच नहीं होंगे। पीसीबी अध्यक्ष ने बताया है कि यह टूर्नामेंट सिर्फ कराची और लाहौर में खेला जाएगा। साथ ही यह भी जानकारी स्पष्ट रूप से सामने आई है कि भव्य उद्घाटन समारोह को रद्ध कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सही दिशा में आगे बढ़ रही है पंजाब किंग्स की टीम, इरफान पठान ने किया विश्लेषण

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने कहा कि “यह निर्णय लिया गया है कि पीएसएल का आगामी संस्करण केवल दो स्थानों कराची और लाहौर तक ही सीमित रहेगा।” नक़वी ने लाहौर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएसएल को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बताया और कहा कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान के लिए गौरव है। उन्होंने जानकारी साझा कि टूर्नामेंट अपने समय से शुरू होगा लेकिन शुरुआती फेज के लिए दर्शकों को अनुमति नहीं होगी। उन्होंने पीसी में कहा, "पीएसएल एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है और हमारा गौरव है। इसलिए, लीग 26 मार्च से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी, लेकिन दर्शकों को अनुमति नहीं दी जाएगी।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या विराट कोहली ने लंदन से भारत आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है?

हालांकि, पीएसएल के सीईओ सलमान नजीर के साथ मौजूद नक़वी ने पाकिस्तान में पीएसएल के आयोजन को लेकर किसी भी सुरक्षा चिंता को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि “क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा घोषित मितव्ययिता उपायों के चलते ये निर्णय लिए गए हैं। मैं आपको बता सकता हूं कि विदेशी खिलाड़ी आज रात से पाकिस्तान पहंचना शुरू कर देंगें।” उन्होंने यह भी बताया कि मितव्ययिता उपायों के तहत बोर्ड ने पीएसएल से पहले होने वाला भव्य उद्घाटन समारोह को रद्द कर दिया है। नकवी ने कहा कि बोर्ड आठों फ्रेंचाइजी को पहले से घोषित स्थानों फ़ैसलाबाद, रावलपिंडी, पेशावर और मुल्तान पर अनुमानित टिकट राशि का भुगतान करके मुआवज़ा देने का प्रयास करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में खेल चुके हैं 11 पाकिस्तानी प्लेयर, 1 ने तो कमाल कर दिया था, कब लगा बैन?

नक़वी ने यह भी कहा कि पीसीबी का कानूनी विभाग उन क्रिकेटरों के मामलों पर कार्रवाई करेगा जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल होने के लिए अपने पीएसएल अनुबंध रद्द कर दिए थे। बता दें कि हाल ही में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने हाल ही में ऐसा किया था। वे पीएसएल का दामन छोड़कर आईपीएल की टीम का हिस्सा बन गए हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए दिख सकते हैं।

नकवी ने पीएसएल की तारीफ करते हुए कहा कि उनके टूर्नामेंट में टॉप लेवल के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने पीएसल को पाकिस्तान के लिए गौरव बताया है। नकवी ने कहा, “आप देख सकते हैं कि शीर्ष सूची ए खिलाड़ी पीएसएल में शामिल हो रहे हैं और यह हमारी लीग की प्रगति को दर्शाता है।”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।