Punjab Kings are moving in the right direction Irfan Pathan analyses सही दिशा में आगे बढ़ रही है पंजाब किंग्स की टीम, इरफान पठान ने किया विश्लेषण, जानिए क्या-क्या कहा?, Cricket Hindi News - Hindustan

सही दिशा में आगे बढ़ रही है पंजाब किंग्स की टीम, इरफान पठान ने किया विश्लेषण, जानिए क्या-क्या कहा?

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का कहना है कि नीलामी में समझदारी भरे और साहसिक फैसले लेने के बाद पंजाब किंग्स अब ''सही दिशा में आगे बढ़ रही है'' जिससे इंडियन प्रीमियर लीग खिताब के लिए उसका लंबा इंतजार खत्म होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Sun, 22 March 2026 04:23 PMBhasha
share
सही दिशा में आगे बढ़ रही है पंजाब किंग्स की टीम, इरफान पठान ने किया विश्लेषण, जानिए क्या-क्या कहा?

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का कहना है कि नीलामी में समझदारी भरे और साहसिक फैसले लेने के बाद पंजाब किंग्स अब ''सही दिशा में आगे बढ़ रही है'' जिससे इंडियन प्रीमियर लीग खिताब के लिए उसका लंबा इंतजार खत्म होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

पठान ने 'आईपीएल टुडे लाइव' पर कहा कि नेतृत्व में स्पष्टतता और अच्छी टीम का चयन करने से पंजाब बेहतर प्रदर्शन करने लग गया है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली यह टीम पिछले साल उपविजेता रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या विराट कोहली ने लंदन से भारत आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है?

उन्होंने कहा, ''पंजाब के लिए टीम को नया स्वरूप देने में उसके नेतृत्व ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। आप आईपीएल के आधे मैच नीलामी में जीतते हैं। बड़ी रकम का मतलब यह नहीं है कि आपको हमेशा वही मिलेगा जो आप चाहते हैं, लेकिन उन्हें वही मिला और वे फाइनल तक पहुंचे।''

पठान ने कहा कि पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल जैसे खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर करने का कड़ा फैसला किया और अपनी बेंच स्ट्रेंथ भी मजबूत की।

उन्होंने कहा, ''पंजाब किंग्स ने कुछ साहसिक लेकिन महत्वपूर्ण फैसले किए। अब उसके पास अजमतुल्लाह उमरज़ई, मार्को यानसेन और मार्कस स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर तथा अच्छे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने का फैसला करने के बाद उन्होंने उन पर पूरा भरोसा जताया। टीम में स्पष्टता है और मुझे लगता है कि पंजाब सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में खेल चुके हैं 11 पाकिस्तानी प्लेयर, 1 ने तो कमाल कर दिया था, कब लगा बैन?

एक अन्य विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने कहा कि पूर्व में टीमों में लगातार बदलाव के कारण पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों को नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा, ''जहां सफलता नहीं मिलती, वहां टीमें लगातार फेरबदल करती रहती हैं। एक टीम के 15 तो दूसरी के 17 कप्तान हो चुके हैं। अगर आप अपनी वर्तमान स्थिति को बदलना चाहते हैं, तो स्थिरता अनिवार्य है।''

चोपड़ा ने हालांकि कहा कि दिल्ली ने हाल के समय में अपनी टीम में स्थिरता प्रदान करने की कोशिश की है जिसका उसे फायदा भी मिला है।

उन्होंने कहा, ''दिल्ली ने 2019 से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उसकी टीम 2020 में फाइनल में पहुंची थी। इस बार मुझे लगता है कि उसके पास काफी मजबूत टीम है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अगर अभिषेक चल गया तो इनका खेल खत्म है…, संजू सैमसन ने बताई अपने अंदर की बात

भाषा

पंत

पंत

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।