Ishan Kishan Sunrise in 2026 Sudden Entry into Team India Becomes the World No 2 Batsman After T20 World Cup ईशान किशन का 2026 में सूर्योदय; अचानक हुई टीम इंडिया में एंट्री, बने दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज, Cricket Hindi News - Hindustan

ईशान किशन का 2026 में सूर्योदय; अचानक हुई टीम इंडिया में एंट्री, बने दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज

साल 2026 की शुरुआत में जहां ईशान किशन टी20 रैंकिंग में 64वें पायदान पर थे, वहीं टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद वह सीधा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह साल ईशान किशन के लिए गजब का रहा है। आईए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं-

Fri, 13 March 2026 10:59 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ईशान किशन का 2026 में सूर्योदय; अचानक हुई टीम इंडिया में एंट्री, बने दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज

छोटू, वर्ल्ड कप जिताएगा…टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के चयन से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन से ये बात कही थी। इसके जवाब में ईशान किशन ने कहा था, ‘सूर्य भैया, बस मुझ पर भरोसा करो और मुझ पर विश्वास रखो।’ इस फोन कॉल के बाद मानों ईशान किशन की जिंदगी ने नई रफ्तार पकड़ी हो। जहां, 2025 के अंत तक उनका नाम भारतीय टी20 टीम में दूर-दूर तक नहीं था, वहीं अचानक उनकी एंट्री न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में हो जाती है। यह एंट्री अचानक नहीं थी, ईशान किशन ने डोमेस्टिक क्रिकेट में इसके लिए खूब पसीना बहाया था, मगर किसी को अंदाजा नहीं था कि टी20 वर्ल्ड कप से महीना-डेढ महीना पहले उनकी किस्मत इस कदर चमकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैमसन-बुमराह समेत पोंटिंग ने दी T20 WC के टॉप-5 प्लेयर्स को रेटिंग, नंबर-1 कौन?

ईशान किशन बैकअप खिलाड़ी से बने मेन बल्लेबाज

भारतीय टी20 टीम में ईशान किशन का चयन बतौर वैकअप ओपनर और बैकअप विकेट कीपर के रूप में हुआ था। टीम में पहले से ही संजू सैमसन थे, जो इस भूमिका को आगामी मैचों में अदा करने वाले थे।

लेकिन वो कहते हैं ना जब खुदा महबान होता है तो खुशियां बटौरने के लिए दोनों हाथ भी कम पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ ईशान किशन के साथ हुआ। उनका चयन तो बैकअप खिलाड़ी के रूप में हुआ था, मगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में तिलक वर्मा के चोटिल व रिहैब के चलते उन्हें नंबर-3 पर खेलने का मौका मिला।

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाया धमाल

ईशान किशन ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कमर छील दी। 4 मैचों में उन्होंने 215 रन कूटे और वह उस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत को कर सकते थे बाहर; वॉन ने बताया कौन थी T20 WC की ‘सबसे बेवकूफ टीम’

ईशान किशन की न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले आईसीसी टी20 रैंकिंग 64 थी। 5 मैच की इस सीरीज में ईशान किशन ने इतना धमाल मचाया की उन्हें आईसीसी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला। उन्होंने लंबी छलांग लगाते हुए 32वां स्थान हासिल किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में ईशान किशन को विकेट कीपिंग भी करने का मौका मिला, क्योंकि संजू सैमसन की फॉर्म बेहद खराब रही थी। उस समय ही संकेत मिल गए थे कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपना ओपनिंग पेयर बदलने वाली है। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन नहीं, बल्कि ईशान किशन ओपनिंग करेंगे।

ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप में मिला ओपनिंग का मौका, पाकिस्तान के खोले धागे

हुआ भी कुछ ऐसा ही। ईशान किशन को नंबर-3 पर बैटिंग करने का मौका मिला। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रनों की धुआंधार पारी खेल भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीच टूर्नामेंट में ईशान किशन की बैटिंग पोजिशन बदली, वह नंबर-3 पर उतरे। ऐसा नहीं था कि उनकी परफॉर्मेंस खराब थी, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन को सही करने के लिए यह फैसला लिया गया।

ओपनिंग हो या नंबर-3, ईशान किशन का बल्ला कहीं नहीं रुका। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 मैचों में 193.29 के स्ट्राइक रेट के साथ 317 रन बनाए। संजू सैमसन के बाद वह इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 25 गेंदों पर 54 रनों की धमाकेदार पारी भी खेली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी स्पिनर को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट हुआ सस्पेंड

संजू सैमसन को इस धाकड़ परफॉर्मेंस का फायदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में मिला। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद उन्होंने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई और वह 32वें से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

ईशान किशन 2026 में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज

यह साल अभी तक ईशान किशन के नाम रहा है। वह इस साल 532 रनों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ईशान किशन इस दौरान 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुका हैं। उम्मीद है कि वह आगे भी ऐसा परफॉर्म करते रहेंगे और उनकी नजरें अब अभिषेक शर्मा से नंबर-1 का ताज छीनने पर होगी, जो इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।