You are a professional cricketer, this is unacceptable Sunil Gavaskar lashed out at Jasprit Bumrah आप प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं, ये स्वीकार नहीं; जसप्रीत बुमराह पर क्यों भड़के सुनील गावस्कर?, Ipl Hindi News - Hindustan

आप प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं, ये स्वीकार नहीं; जसप्रीत बुमराह पर क्यों भड़के सुनील गावस्कर?

आईपीएल 2026 सुपर स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह के लिए बहुत ही खराब चल रहा है। मैचों में वह ज्यादातर विकेट के लिए तरस रहे हैं। इसके अलावा वह नियंत्रण के साथ गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे। उनके नो बॉल फेंकने पर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये स्वीकार नहीं है।

Tue, 5 May 2026 10:35 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आप प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं, ये स्वीकार नहीं; जसप्रीत बुमराह पर क्यों भड़के सुनील गावस्कर?

आईपीएल 2026 में सोमवार यानी 4 मई को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस सीजन में टीम की ये 10 मैचों में सिर्फ तीसरी जीत थी। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस शुरुआती मैच जीतने के बाद से ही संघर्ष कर रही है। टीम के सुपर स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह के लिए तो ये सीजन और भी खराब रहा है। बल्लेबाजों की नींद उड़ाने वाले इस तेज गेंदबाज को मुश्किल से विकेट मिल रहे हैं। ऊपर से नो बॉल भी खूब फेंक रहे हैं। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में नो बॉल स्वीकार्य नहीं है।

32 साल के जसप्रीत बुमराह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 39 नो बॉल फेंके हैं। इस सीजन में भी वह अब तक 8 नो बॉल फेंक चुके हैं। सोमवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 3 नो बॉल फेंकी। एलएसजी की पारी के 14वें ओवर में बुमराह ने 2 नो बॉल फेंकी। ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने हिम्मत सिंह को आउट कर दिया था लेकिन अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया। उसके बाद हिम्मत सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 40 रन बनाए और एलएसजी को 228 रन पर पहुंचाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित इतिहास रचने की दहलीज पर, तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड; कैसे बनेंग नंबर-1?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

सुनील गावस्कर को यकीन ही नहीं हुआ

जसप्रीत बुमराह नो बॉल फेंक रहे हैं, सुनील गावस्कर को इसका यकीन ही नहीं हुआ। कॉमेंट्री के दौरान उन्होंने कहा, ‘मुझसे फिर मत कहिए। मत कहिए। मुझसे मत कहिए कि बुमराह ने नो बॉल फेंकी है। यह स्वीकार्य नहीं है। यह कबूल करने लायक नहीं है। आप एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं, ये स्वीकार्य नहीं है। वाइड चलता है, मैं समझ सकता हूं लेकिन नो बॉल? बिल्कुल नहीं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन या पूरन…MI vs LSG मैच में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

बुमराह के लिए अब तक का सबसे खराब आईपीएल सीजन

लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मैच में भी जसप्रीत बुमराह विकेट के लिए तरस गए। एक बल्लेबाज को आउट भी किए तो वो नो बॉल निकली, लिहाजा विकेट मिलते-मिलते रह गई। उन्होंने 4 ओवर में 45 रन लुटाए। आईपीएल 2026 में अब तक 10 मैचों में उनके नाम सिर्फ 3 विकेट ही दर्ज हैं। जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल इतिहास का ये सबसे बुरा सीजन चल रहा है।

रोहित-रिकेल्टन के कमाल से जीती मुंबई

सोमवार को हुए मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया। मिचेल मार्श ने 44, निकोलस पूरन ने 63 और हिम्मत सिंह ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से कॉर्बिन बोश ने 2 विकेट हासिल किए। रघु शर्मा, गजनफर और विल जैक्स को एक-एक सफलता मिली। बुमराह की झोली खाली रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली से आगे निकले रियान रिकेल्टन, रोहित शर्मा कहां?

जवाब में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप की बदौलत 8 गेंद बाकी रहते ही 6 विकेट से मैच जीत लिया। शर्मा ने 84 और रिकेल्टन ने 83 रन बनाए। नमन धीर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। विल जैक्स ने भी नाबाद 10 रन बनाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।