Rohit Sharma Ryan Rickelton or Nicholas Pooran who was the player of the match in MI vs LSG Yesterday Match रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन या निकोलस पूरन…MI vs LSG मैच में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?, Ipl Hindi News - Hindustan

रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन या निकोलस पूरन…MI vs LSG मैच में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला जीता। 229 के टारगेट का पीछा करते हुए रियान रिकेल्टन ने 83 तो रोहित शर्मा ने 84 रनों की पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

Tue, 5 May 2026 06:10 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन या निकोलस पूरन…MI vs LSG मैच में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

MI vs LSG आईपीएल 2026 के 47वें मैच में रनों की खूब बौछार हुई। दोनों टीमों ने मिलकर 450 से अधिक रन बनाए। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 228 रन बोर्ड पर लगाए। एलएसजी को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निकोलस पूरन ने अदा की। पूरन ने 21 गेंदों पर 1 चौके और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 63 रनों की धुआंधार पारी खेली। हालांकि उनकी इस पारी पर पानी रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन की जोड़ी ने फेरा। 229 के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी कर एलएसजी को बैकफुट पर धकेल दिया। रिकेल्टन ने 83 तो रोहित शर्मा ने 84 रनों की पारी खेली। यही तीनों MI vs LSG मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के दावेदार थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LSG पर धमाकेदार जीत के बाद कैसे MI कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई?
IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

1 रन कम बनाने के बावजूद रियान रिकेल्टन को क्यों मिला प्लेयर ऑफ द मैच?

LSG की हार के साथ निकोलस पूरन प्लेयर ऑफ द मैच की दौड़ से बाहर हो गए। अकसर यह अवॉर्ड जीतने वाली टीम के ही किसी खिलाड़ी को दिया जाता है। बहुत कम बार ही ऐसा होता है कि किसी टीम के हारने के बावजूद उनके खिलाड़ी को ‘एक्सट्रा ऑर्डिनेरी परफॉर्मेंस’ के लिए यह अवॉर्ड दिया जाता है।

ऐसे में रेस में रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ही बचे थे। MI vs LSG मैच में रोहित शर्मा को नहीं बल्कि रियान रिकेल्टन को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, जबकि हिटमैन ने उनसे एक रन ज्यादा बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शर्मनाक हार पर ऋषभ पंत का छलका दर्द, LSG कप्तान ने कहा- हम इतने रन और बनाते

रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 6 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली थी। वहीं रियान रिकेल्टन ने 32 गेंदों पर 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 83 रन बनाए थे।

रियान रिकेल्टन की पारी का इंपैक्ट अधिक होने की वजह से MI vs LSG मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

रिकेल्टन ने 83 रनों की पारी 259.38 के स्ट्राइक रेट से खेली थी, वहीं रोहित शर्मा ने 84 रन 190.91 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे।

MI vs LSG मैच हाइलाइट्स

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स ने निकोलस पूरन की धमाकेदार पारी के दम पर 228 रन बोर्ड पर लगाए। पूरन ने 21 गेंदों पर 63 रन बनाए, वहीं मार्श ने 44 रनों का योगदान दिया। इस स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। रिकेल्टन ने 83 तो रोहित शर्मा ने 84 रन बनाए। नमन धीर ने 12 गेंदों पर नाबाद 23 और विल जैक्स ने 4 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मुंबई ने 8 गेंदें और 6 विकेट रहते यह मैच जीता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।