Who will win the SRH vs RR match Ashwin predicts gives a new name to the Vaibhav Yashasvi pair SRH Vs RR मैच में कौन जीतेगा? अश्विन ने की भविष्यवाणी, वैभव-यशस्वी की जोड़ी को दिया नया नाम, Ipl Hindi News - Hindustan

SRH Vs RR मैच में कौन जीतेगा? अश्विन ने की भविष्यवाणी, वैभव-यशस्वी की जोड़ी को दिया नया नाम

आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद के मैदान में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद में से कौन जीतेगा, रविचंद्रन अश्विन ने इसकी भविष्यवाणी की  है और साथ ही वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी को नया नाम भी दिया है।

Mon, 13 April 2026 06:50 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
SRH Vs RR मैच में कौन जीतेगा? अश्विन ने की भविष्यवाणी, वैभव-यशस्वी की जोड़ी को दिया नया नाम

आईपीएल 2026 का 21वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स अब तक इस टूर्नामेंट में अपराजित रही है और अपने चार में से सभी चार मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चार में एक मुकाबला अपने नाम किया है और रिदम तलाशने की कोशिश में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मम्मी कसम मेरे पास एक ही कैप है, अंगकृष रघुवंशी ने फैंस को दिया जवाब, VIDEO

दो फायर पावर के बीच हो रही है भिड़ंत

आईपीएल 2026 के लिए जिन दो टीमों में सबसे अधिक फायर पावर दिखाई देता है उनकी भिड़ंत आज खेले जाने वाले मुकाबले में हो रही है। एक तरफ ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी है जो पावरप्ले में ही दूसरी टीमों के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर मैच जीतने और मैच को अपनी तरफ रखने का माद्दा रखते हैं, वहीं, राजस्थान रॉयल्स के पास 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और यंग यशस्वी जायसवाल की जोड़ी है जो इस आईपीएल सीजन में गेंदबाजों की पिटाई करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। वैभव सूर्यवंशी ने तो पिछले चार मैचों में जिन भी टीम के गेंदबाजों से सामना हुआ है सबकी पिटाई की है और ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में 200 रनों के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICC ने किया महिला टी-20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान, किसे कितने करोड़?

कौन जीतेगा? अश्विन ने की भविष्यवाणी

इस शानदार बल्लेबाजी आक्रमण वाली दो टीमों के क्लैश में मुकाबला कौन सी टीम जीतेगी इसकी भविष्यवाणी पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने की है। साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी को एक नया नाम भी दिया है। अश्विन के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में आरआर की टीम पूरी तरह से बैलेंस्ड है और मुकाबला भी इसी टीम के पक्ष में जाएगा। अपने यूटयूब शो ऐश की बात में चर्चा के दौरान खेल पत्रकार विमल कुमार ने जब उनसे पूछा कि आप आज किस टीम को जीतते हुए देख रहे हैं तो इसके जवाब में अश्विन ने कहा कि “मैं यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी के साथ जाऊंगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर रौंदा, 18 रनों से दी करारी शिकस्त

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी का रखा नया नाम

रविचंद्रन अश्विन ने अपने शो में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी को संयुक्त रूप से ‘जयसूर्या’ नाम दिया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के नाम से एक-एक शब्द लेकर यह नामकरण किया है। यशस्वी जायसवाल के नाम से उन्होंने जय शब्द लिया है, वहीं वैभव सूर्यवंशी के नाम से सूर्य शब्द लेकर इस जोड़ी को जयसूर्या नाम दिया है। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी पहले से ही ट्रेविषेक ने नाम से जानी जाती है, जिसमें पहला शब्द ट्रेविस हेड के नाम से है और दूसरा शब्द अभिषेक शर्मा के नाम से है। अश्विन ने कहा कि “आज के मैच में ट्रेविषेक और जयसूर्या के क्लैश को देखने में मजा आएगा।” उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि “मैं इस मैच में जयसूर्या यानी वैभव-यश की राजस्थान रॉयल्स को जीतते हुए देख रहा हूं।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।