mummy kasam ek hi cap hai Angkrish Raghuvanshi replied to his fans video goes viral ipl 2026 csk vs kkr मम्मी कसम मेरे पास एक ही कैप है, अंगकृष रघुवंशी ने फैंस को दिया जवाब, देखते ही देखते VIDEO VIRAL, Ipl Hindi News - Hindustan

मम्मी कसम मेरे पास एक ही कैप है, अंगकृष रघुवंशी ने फैंस को दिया जवाब, देखते ही देखते VIDEO VIRAL

चेन्नई बनाम केकेआर मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें  वे फैंस को ईमानदारी से यह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि मेरे पास एक ही टोपी है, इसलिए मैं तुम्हें नहीं दे सकता।

Mon, 13 April 2026 06:09 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
मम्मी कसम मेरे पास एक ही कैप है, अंगकृष रघुवंशी ने फैंस को दिया जवाब, देखते ही देखते VIDEO VIRAL

मंगलवार 14 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले दोनों ही टीमों तैयारियों पर जुट गई हैं। इस मैच के लिए अभी एक दिन का गैप बचा हुआ है और खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस में लगे हुए हैं। चेन्नई में खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पहले केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फैंस से बातचीत करते और उन्हें ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICC ने किया महिला टी-20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान, किसे कितने करोड़?

मम्मी कसम मेरे पास एक ही टोपी है

इस दौरान एक प्रशंसक ने शरारत भरे लहजे में रघुवंशी से उनकी केकेआर की टोपी मांगी, जिस पर युवा बल्लेबाज ने एक मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, "भाई, टोपी मुझे एक ही मिलती है। मैं पैदा थोड़ी ना कर दूंगा टोपी। मम्मी कसम, एक ही टोपी है।" रघुवंशी के इस जवाब से आसपास मौजूद सभी फैंस हंसने लगे और माहौल काफी हल्का और खुशनुमा देखने को मिला। क्रिकेट की फील्ड में यह पहली बार नहीं है, जब कोई प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ी से निशानी के तौर पर कोई चीज मांगता है। इससे पहले भी ऐसा होता आया है और फैंस ऐसा इसलिए करते हैं ताकि फेवरेट खिलाड़ी द्वारा दी गई कोई चीज उनके पास रहे। हालांकि, रघुवंशी ने जिस ईमानदारी से यह स्वीकार किया कि उन्हें एक ही कैप मिलती है, इसकी कई लोग तारीफ कर रहे हैं। फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए यह यंग स्टार काफी विनम्र भी नजर आया।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर रौंदा, 18 रनों से दी करारी शिकस्त

इस सीजन केकेआर के लिए सबसे अधिक रन बनाने बैटर हैं रघुवंशी

बता दें कि अंगकृष रघुवंशी इस सीजन में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही केकेआर के लिए उम्मीद बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए ज्यादातर मुकाबलों में कप्तान रहाणे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रन बनाया है। वे इस सीजन केकेआर के लिए एक चमकता सितारा साबित हो रहे हैं और अब तक टीम के सर्वोच्च रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। उन्होंने चार मैचों में 51.67 के औसत से 155 रन बनाए हैं। हालांकि, तीन बार के चैंपियन के लिए अभियान की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही है। वे अपना पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से छह विकेट से हार गए और फिर घर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 65 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे उन्हें केवल एक अंक मिला, जिसके बाद उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स से हार के साथ एक और झटका लगा। चार मैचों में सिर्फ एक अंक के साथ, केकेआर आईपीएल 2026 में शुरुआती लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चिंता का सबब बन रहा ये 4 करोड़ी प्लेयर

सीएसके के खिलाफ जीत दर्ज करना होगा लक्ष्य

मंगलवार को होने वाले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केकेआर टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, सीएसके की टीम अब पटरी पर लौट आई है और पिछले मुकाबले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। संजू अच्छी लय में दिख रहे हैं और ब्रेबिस की भी वापसी हुई है, ऐसे में केकेआर के लिए इस टीम को हराना आसान नहीं होगा। फिलहाल, पॉइंट्स टेबल पर केकेआर की टीम 10वें नंबर पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 1 स्थान ऊपर 9वें स्थान पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।