MI Vs RCB Highlight: RCB ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर रौंदा, 18 रनों से दी करारी शिकस्त, पाटीदार का दिखा तांडव MI Vs RCB LIVE Score ipl 2026 hindi commentary Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru 20th Match update scorecard - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)MI Vs RCB Highlight: RCB ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर रौंदा, 18 रनों से दी करारी शिकस्त, पाटीदार का दिखा तांडव

MI Vs RCB Highlight: RCB ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर रौंदा, 18 रनों से दी करारी शिकस्त, पाटीदार का दिखा तांडव

MI Vs RCB Highlight: आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रनों का विशाल लक्ष्य मुंबई के सामने रखा, जिसे मुंबई हासिल नहीं कर पाई।

MI Vs RCB Highlight: RCB ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर रौंदा, 18 रनों से दी करारी शिकस्त, पाटीदार का दिखा तांडव

आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 13 Apr 2026 01:32 AM
हमें फॉलो करें

MI Vs RCB Highlight: आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रनों का विशाल लक्ष्य मुंबई के सामने रखा, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ पांच विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी।

ऐतिहासिक मैदान पर दो बड़ी टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फिल साल्ट ने गलत साबित किया और पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। फिल साल्ट को शार्दुल ठाकुर ने तब आउट किया जब वे 36 गेंदों में 6 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 78 रनों पर खेल रहे थे। साल्ट के आउट होने के बाद कप्तान पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हए महज 17 गेंदों में 53 रन बनाए। उन्हें मिच सैंटनर ने तब आउट किया जब वे 20 गेंदों में 53 रन बनाकर खेल रहे थे। कोहली ने भी इस मैच में अच्छी पारी खेली लेकिन उनकी पारी धीमी रही। उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा अच्छा फिनिश नहीं दे पाए और 9 गेंदों में 10 रन बनाए। शेफर्ड ने दो गेंदों में 2 रन बनाए। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए और 241 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

मुंबई इंडियंस की ओर से आज के मैच में सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और बुमराह भी विकेटलेस रहे। बोल्ट ने चार ओवर में 50 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि बुमराह ने चार ओवर में 35 रन दिए और कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ। हार्दिक पांड्या ने 39 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, जबकि शार्दुल ने 2 ओवर में 32 और मार्कडेंय ने 2 ओवर में 40 रन खर्चे। ठाकुर को 1 विकेट मिला। वहीं मिच सैंटनर की भी जमकर पिटाई हुई और चार ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रिकल्टन ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, इसके बाद रोहित शर्मा जब 13 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे थे उन्हें रिटायर हर्ट होकर जाना पड़ा, क्योंकि वे चोट से जूझ रहे थे। इसके बाद रियान रिकल्टन को सुयश शर्मा ने पारी के 8वें ओवर में आते ही पहली गेंद पर चलता किया। उन्होंने 22 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद सुयश ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को भी आउट कर दिया। उन्होंने 1 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 22 गेंदों में 33 रन बनाकर सूर्या चलते बने। 40 रन बनाकर हार्दिक भी आउट हो गए। अंत में शेफरन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों में 9 छक्के और 1 चौके की मदद से 71 रनों की पारी खेली लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मुंबई निर्धारित 20 ओवर में 222 रन ही बना सकी और आरसीबी ने इस मुकाबले को 18 रनों से जीत लिया।

आरसीबी की ओर से सुयश शर्मा ने चार ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार को कोई भी विकेट नहीं मिला, लेकिन वे किफायती रहे और चार ओवर में सिर्फ 38 रन दिया। जेकब डफी महंगे साबित हुए और चार ओवर में 58 रन देकर एक विकेट लिया। क्रुणाल पांड्या काफी किफायती रहे और चार ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए रसीक सलाम दार ने 2.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए मात्र 23 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। शेफर्ड महंगे साबित हुए और 1.1 ओवर में 28 रन दे डाले हालांकि, उन्होने इतनी शानदार गेंदबाजी तो कर ही डाली की मैच जीता जा सके।

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया।

MI-222/5 (20 ओवर)

RCB- 240/4 (20 ओवर)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रित बुमराह।

12 Apr 2026, 11:54:58 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया

MI Vs RCB Highlight: आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रनों का विशाल लक्ष्य मुंबई के सामने रखा, जिसे मुंबई हासिल नहीं कर पाई।

12 Apr 2026, 11:41:08 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: 12 गेंदों में 54 रनों की जरूरत

18 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 187 रन पांच विकेट के नुकसान पर है। जीत के लिए 12 गेंदों में 54 रनों की दरकार है। मुंबई के हाथ से अभी भी मैच फिसला नहीं है लेकिन यहां से जीत पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। रदरफोर्ड ने डफी के पिछले ओवर में तीन छक्के लगाए थे जिससे मुंबई फैंस को उम्मीदें जरूर हैं।

12 Apr 2026, 11:33:45 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: वानखेड़े में जीत की ओर अग्रसर आरसीबी

17 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 168 रन 5 विकेट के नुकसान पर है। टीम को जीत के लिए 18 गेदों में 73 रनों की जरूरत है, जो अब यहां से असंभव नजर आता है।

12 Apr 2026, 11:14:50 PM IST

मसूर्या के बाद हार्दिक भी आउट

पारी के 15वें ओवर में जेकब डफी ने हार्दिक को अपना शिकार बनाया। उन्होंने 22 गेंदों में 40 रन बनाए। अब मुंबई के लिए यहां से जीतना मुश्किल नजर आ रहा है।

12 Apr 2026, 11:06:54 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने खोया अपना तीसरा विकेट, अब जीत दूर नजर आती हुई

मुंबई इंडियंस ने 14 ओवर की समाप्ति पर 138 रन बना लिए हैं और तीन विकेट आउट हो चुके हैं। सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर पवेलियन लौटे। फिलहाल मैदान पर हार्दिक पांड्या और रदरफोर्ड मौजूद हैं।

12 Apr 2026, 10:31:17 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: सुयश शर्मा ने तिलक वर्मा को भी किया आउट

सुयश शर्मा ने तिलक वर्मा को गेंद फेंकी, कैच जैकब डफी ने लिया!! गेंद सीधे शॉर्ट फाइन फील्डर के हाथों में गई। यह एक साधारण गेंद थी, फुल लेंथ की और लेग साइड की ओर, तिलक वर्मा ने स्वीप शॉट खेला लेकिन गेंद को नीचे नहीं रखा। आसान कैच और वानखेड़े स्टेडियम में सन्नाटा छा गया, आरसीबी के समर्थक खुशी से उछल-कूद रहे थे। तिलक वर्मा, कैच जैकब डफी, बोल्ड सुयश शर्मा, 1(3)

12 Apr 2026, 10:29:02 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका, रोहित के बाद रिकल्टन आउट

पारी का 8वां ओवर डालने आए सुयश शर्मा ने अपनी पहली ही गेंद पर रयाल रिकल्टन को चलता किया। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 22 गेदों में 37 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को इसके साथ दोहरा झटका लगा है क्योंकि रोहित शर्मा पहले ही रिटायर हर्ट हो चुके हैं और अब रिकल्टन भी पवेलियन लौट गए हैं। क्रीज पर दो नए बल्लेबाज बैटिंग कर रहे हैं और सामने एक विशालकाय लक्ष्य है।

12 Apr 2026, 10:20:20 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: रोहित शर्मा हुए रिटायर हर्ट

रोहित शर्मा को चोट लगी थी। वे 13 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे तभी रिटायर हर्ट होना पड़ा। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए हैं। रिकल्टन उनका साथ दे रहे हैं। चोट ठीक हुई और जरूरत पड़ी तो रोहित शर्मा दोबारा बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं। वे आउट नहीं रिटायर हर्ट हुए हैं।

12 Apr 2026, 10:08:05 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: चार ओवर में मुंबई इंडियंस

चार ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने 48 रन बना लिए हैं। दोनों सलामी बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से गेंद शानदार तरीके से निकल रही है।

12 Apr 2026, 10:01:01 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: मुंबई इंडियंस की तेज शुरुआत

मुंबई इंडियंस ने भी आरसीबी की तरह तेज शुरुआत दी है। दो ओवर की समाप्ति पर टीम ने बिना किसी विकेट के नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और रियाल रिकल्टन क्रीज पर बने हुए हैं।

12 Apr 2026, 09:48:54 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: आरसीबी की पहली पारी का लेखा-जोखा

आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस के सामने 241 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में फिल साल्ट, पाटीदार और कोहली के अर्धशतकों की मदद से आरसीबी ने यह विशाल स्कोर खड़ा किया है।

ऐतिहासिक मैदान पर दो बड़ी टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फिल साल्ट ने गलत साबित किया और पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। फिल साल्ट को शार्दुल ठाकुर ने तब आउट किया जब वे 36 गेंदों में 6 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 78 रनों पर खेल रहे थे। साल्ट के आउट होने के बाद कप्तान पाटीदार बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हए महज 17 गेंदों में 53 रन बनाए। उन्हें मिच सैंटनर ने तब आउट किया जब वे 20 गेंदों में 53 रन बनाकर खेल रहे थे। कोहली ने भी इस मैच में अच्छी पारी खेली लेकिन उनकी पारी धीमी रही। उन्होंने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा अच्छा फिनिश नहीं दे पाए और 9 गेंदों में 10 रन बनाए। शेफर्ड ने दो गेंदों में 2 रन बनाए। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए और 241 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। क्या मुंबई के बल्लेबाज इस लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे देखना होग।

मुंबई इंडियंस की ओर से आज के मैच में सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और बुमराह भी विकेटलेस रहे। बोल्ट ने चार ओवर में 50 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि बुमराह ने चार ओवर में 35 रन दिए और कोई भी विकेट हासिल नहीं हुआ। हार्दिक पांड्या ने 39 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, जबकि शार्दुल ने 2 ओवर में 32 और मार्कडेंय ने 2 ओवर में 40 रन खर्चे। ठाकुर को 1 विकेट मिला। वहीं मिच सैंटनर की भी जमकर पिटाई हुई और चार ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। ड्यू मैदान पर आ चुकी है ऐसे में आरसीबी के भी गेंदबाजों के पिटने के आसार हैं।

12 Apr 2026, 09:36:12 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को दिया 241 रनों का विशाल लक्ष्य

MI Vs RCB LIVE Score: आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस के सामने 241 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में फिल साल्ट, पाटीदार और कोहली के अर्धशतकों की मदद से आरसीबी ने यह विशाल स्कोर खड़ा किया है।

12 Apr 2026, 09:23:23 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: 18 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर

18 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 217 रन तीन विकेट के नुकसान पर हो गया है। 12 गेदें शेष हैं और टिम डेविड और जितेश शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं। देखना है और कितना जोड़ पाते हैं। वानखेड़े में ड्यू भी आ गया है। आरसीबी के गेंदबाजों के लिए भी चुनौती होगी।

12 Apr 2026, 09:08:19 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: रजत पाटीदार लौटे पवेलियन

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मिचेल सैंटनर ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने 20 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली।

12 Apr 2026, 09:05:37 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: पाटीदार ने 17 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 17 गेंदों में अर्धशतकीय पारी जड़ दी है। वे 17 गेंदों में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और पांच छक्के जड़े हैं। आरसीबी बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। टिम डेविड पाटीदार के साथ क्रीज पर मौजूद हैं और टीम के सिर्फ 2 विकेट गिरे हैं।

12 Apr 2026, 08:57:36 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: 38 गेंदों में 50 रन बनाकर कोहली लौटे पवेलियन

विराट कोहली 38 गेंदों में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वे काफी देर से तेज गति से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। रजत पाटीदार अब भी क्रीज पर हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

12 Apr 2026, 08:46:17 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: पाटीदार-कोहली बल्ले से उगल रहे हैं आग

13 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 167 रन एक विकेट के नुकसान पर। कोहली अपने अर्धशतक के करीब हैं। वहीं रजत पाटीदार तूफानी पारी खेल रहे हैं। टीम का स्कोर तेजी से बढ़ रहा है। शार्दुल ठाकुर ने अपने पिछले ओवर में 23 रन दिए जो अब तक इस पारी का सबसे महंगा ओवर रहा है।

12 Apr 2026, 08:39:47 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: रजत पाटीदार मचा रहे तूफान

रजत पाटीदार 6 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 3 छक्के और 1 चौका जड़ा है। साथ ही 1 सिंगल भी लिया है। टीम का स्कोर 12 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर 144 रन है।

12 Apr 2026, 08:34:32 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: कोहली के कारण बने दबाव की वजह से आउट हुए साल्ट

आरसीबी को पहला झटका लग चुका है। विराट कोहली लगातार शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी पर रन बनाने में स्ट्रगल कर रहे थे, जिसकी वजह से स्ट्राइक पर आए साल्ट ने कवर के ऊपर से चौका लगाने का प्रयास किया लेकिन हार्दिक पांड्या के हाथों में कैच दे बैठे। उन्होंने 36 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। इस दौरान साल्ट ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 216 से अधिक रहा।

12 Apr 2026, 08:26:41 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर

10 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 115 रन है। फिल साल्ट 78 रनों पर और कोहली 35 रनों पर खेल रहे हैं।

12 Apr 2026, 08:19:33 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: आरसीबी का स्कोर 100 के पार

9 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 105 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर। फिल साल्ट और विराट कोहली की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर डाली है। साल्ट पहले ही 25 गेंदों में 50 रन जड़ चुके हैं। अब कोहली की बारी।

12 Apr 2026, 08:08:43 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: फिल साल्ट ने 25 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने इस सीजन की अपनी पहली फिफ्टी जड़ दी है। उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ चौके-छक्के लगाए हैं।

12 Apr 2026, 08:05:03 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: पावर-प्ले तक बेहतर स्थिति में आरसीबी

पावरप्ले की समाप्ति पर आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 71 रन जोड़ लिए हैं। साल्ट अर्धशतक के करीब है, जबकि कोहली भी अच्छी लय में दिख रहे हैं। बुमराह ने दो ओेवर पावरप्ले में ही डाल लिए हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।

12 Apr 2026, 07:43:46 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: आरसीबी की अच्छी शुरुआत

आरसीबी ने अच्छी शुरुआत दी है। दो ओवर की समाप्ति पर टीम ने 22 रन बिकी किसी विकेट के नुकसान के बना लिए हैं। कोहली एक शानदार छक्का लगाकार खेल रहे हैं।

12 Apr 2026, 07:35:51 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: अच्छी लय में कोहली और साल्ट

1 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 13 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर। विराट कोहली और फिल साल्ट अच्छी लय में दिखते हुए।

12 Apr 2026, 07:10:03 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: आरसीबी में हेजलवुड नहीं, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रित बुमराह।

12 Apr 2026, 07:05:27 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

MI Vs RCB LIVE Score: आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। यह मैच मुंबई के वाखनेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

12 Apr 2026, 06:57:06 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: विराट कोहली के पास 300 छक्के जड़ने का मौका

विराट कोहली 3 छक्का जड़ते ही आईपीएल में 300 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनके पास आज के मैच में यह उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है।

12 Apr 2026, 06:35:42 PM IST

ममुंबई का पलड़ा भारी

बीते कुछ सालों में आरसीबी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन ऐतिहासिक तौर पर देखें तो मुंबई इंडियंस आरसीबी से काफी आगे है। उन्होंने RCB के खिलाफ 19 मैच जीते हैं, जबकि RCB ने 15 मैच जीते हैं।

12 Apr 2026, 06:17:21 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: रो-को का आमना-सामना

इस मैच में दुनिया की क्रिकेट के दो सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। इन दोनों ने अच्छी इस सीजन में अच्छी शुरुआत दी है और आज के मैच में इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

12 Apr 2026, 05:57:53 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: वानखेड़े में आज हो सकता है हाइस्कोरिंग मुकाबला

वानखेड़े की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच को देखते हुए आज 200 से अधिक का स्कोर बनने की पूरी उम्मीद है। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह की फॉर्म चिंता का विषय है, क्योंकि वह पिछले चार मैचों से विकेट हासिल नहीं कर पाए हैं। आंकड़ों की बात करें तो MI का पलड़ा भारी है। उन्होंने RCB के खिलाफ 19 मैच जीते हैं, जबकि RCB ने 15 मैच जीते हैं।

12 Apr 2026, 05:30:18 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: मुंबई इंडियंस की टीम का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, मयंक मार्कंडे, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

12 Apr 2026, 04:45:39 PM IST

MI Vs RCB LIVE Score: आरसीबी की टीम का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसीख सलाम डार, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देशवाल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।