ICC announces prize money for Womens T20 World Cup 2026 know who will get how much ICC ने किया महिला टी-20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान, जानिए किसे मिलेंगे कितने करोड़?, Cricket Hindi News - Hindustan

ICC ने किया महिला टी-20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान, जानिए किसे मिलेंगे कितने करोड़?

आईसीसी यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2026 में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। इस साल यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। आईसीसी ने रिकॉर्ड प्राइज मनी की घोषणा की है। जानिए किसे कितने करोड़ रुपये मिलेंगे।

Mon, 13 April 2026 05:16 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
ICC ने किया महिला टी-20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान, जानिए किसे मिलेंगे कितने करोड़?

आईसीसी यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2026 में होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। इस साल यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। आईसीसी ने रिकॉर्ड प्राइज मनी की घोषणा की है। विश्व की सर्वोच्च क्रिकेट गर्वनिंग बॉडी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, इस बार पुरस्कार राशि को 2024 की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ाकर $8,764,615 (भारतीय रुपयों में 81 करोड़ 83 लाख) कर दिया गया है। यह फैसला महिला क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए किया गया है और इसे महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB ने मुंबई इंडियंस को घर में घुसकर रौंदा, 18 रनों से दी करारी शिकस्त

विजेताओं पर होगी धनवर्षा

टी-20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज करने वाली टीम पूरी तरह से मालामाल हो जाएगी। विश्व विजेता बनने वाली टीम को $2,340,000 यानी 21 करोड़ 84 लाख रुपये की भारी भरकम राशि मिलेगी, वहीं उपविजेता टीम को $1,170,000 दिए जाएंगे जो भारतीय रुपयों में 11 करोड़ के लगभग होंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को $675,000 मिलेंगे। आईसीसी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस बार भाग लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम $247,500 की राशि दी जाएगा। इसके अतिरिक्त, ग्रुप चरण में प्रत्येक मैच जीतने पर टीमों को $31,154 का प्रोत्साहन बोनस भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चिंता का सबब बन रहा ये 4 करोड़ी प्लेयर

पहली बार 12 टीमें लेंगी हिस्सा

यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि पहली बार इसमें 10 के बजाय 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून 2026 को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में होने वाले मुकाबले से होग। पूरे 24 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड सहित कुल 12 देश 7 अलग-अलग स्थानों पर 33 मैच खेलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस के खिलाफ केएल राहुल के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने पाटीदार

लॉर्ड्स से शुरू हुआ भव्य ट्रॉफी टूर

टूर्नामेंट का उत्साह बढ़ाने के लिए आईसीसी ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से 'ट्रॉफी टूर' की शुरुआत की है। पहली बार लॉर्ड्स के ऐतिहासिक पैवेलियन पर शानदार लाइट प्रोजेक्शन के जरिए ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया। यह ट्रॉफी अब स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और आयरलैंड जैसे यूरोपीय देशों के साथ-साथ इंग्लैंड के प्रमुख शहरों जैसे मैनचेस्टर, लीड्स, ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन का दौरा करेगी, ताकि प्रशंसक इसे करीब से देख सके।

महिला क्रिकेट के लिए मील का पत्थर

टूर्नामेंट की निदेशक बेथ बैरेट-वाइल्ड के अनुसार, यह आयोजन इतिहास में सबसे अधिक देखा जाने वाला महिला क्रिकेट कार्यक्रम बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि पुरुषों के बराबर निवेश और पुरस्कार राशि महिला क्रिकेट की बढ़ते प्रभाव का जीता जागता उदाहरण है। आईसीसी के सीईओ संयोग गुप्ता ने विश्वास जताया कि 12 टीमों तक विस्तार और रिकॉर्ड निवेश से वैश्विक खेल और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेगा।

पूरी तैयारी में है वूमेन इन ब्लू

बता दें कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पहले ही टी-20 विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं और टीम का लक्ष्य इस टूर्नामेंट को जीतना है। 12 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत की टीम कैसा प्रदर्शन दिखा पाएगा, देखना दिलचस्प होगा। हरमन ब्रिगेड के पास यह चुनौती होगी कि वह पुरुष क्रिकेट टीम की तरह ही विश्व कप घर लेकर आए। 2025 में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद से भारत में महिला क्रिकेट की बात अच्छे से होने लगी थी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।