Who are captains with most wickets in IPL history These names including Pat Cummins are in the top 5 IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान कौन-कौन? टॉप-5 में पैट कमिंस समेत ये नाम, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान कौन-कौन? टॉप-5 में पैट कमिंस समेत ये नाम

आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट किन 5 गेंदबाजों ने हासिल किए हैं और किस तरह की गेंदबाजी की है, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। इस सूची में महान शेन वार्न का भी नाम है।

Tue, 12 May 2026 06:46 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान कौन-कौन? टॉप-5 में पैट कमिंस समेत ये नाम

IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं। कमिंस का नाम आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में है। वे इस एलीट लिस्ट में शेन वॉर्न, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन के साथ टॉप 5 में हैं। ऐसे में आइए आज हमको विस्तार से बताते हैं कि आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट किन पांच गेंदबाजों ने लिए हैं और इनके नाम कुल कितने मैचों में कितने विकेट हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ढाका टेस्ट में 106 रनों से रौंदा, पहली बार हुआ ऐसा?

शेन वार्न, हार्दिक पांड्या और पैट कमिंस टॉप-3 में

आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान शेन वार्न पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कल 55 मैचों में कप्तानी करते हुए गेंदबाजी की जिसमें 57 विकेट लिए। इस दौरान उनका गेंदबाजी का औसत 25.38 और इकोनॉमी रेट 7.27 रहा। इस सूची में दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या का नाम है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में कप्तानी की शुरुआत गुजरात टाइटंस से की थी और अब मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। उन्होंने बतौर कप्तान अब तक IPL में कुल 68 मैच खेले हैं जिसमें 40 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान हार्दिक पांड्या का इकोनॉमी रेट 9.68 और इकोनॉमी 35.62 की है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। पैट कमिंस ने अब तक बतौर कप्तान 34 मैच खेले हैं, जिसमें 9.18 की इकोनॉमी और 30.6 की औसत के साथ कुल 38 विकेट हासिल किए हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DC के खिलाफ किन 5 खिलाड़ियों ने डुबाई पंजाब किंग्स की लुटिया, स्टोइनिस-शशांक…

अनिल कुंबले और अश्विन भी टॉप-5 में शामिल

बतौर कप्तान आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले का नाम चौथे स्थान पर है। उन्होंने आईपीएल में 26 मैचों में कप्तानी की जिसमें 20.9 की औसत और 6.31 की इकोनॉमी के साथ कुल 30 विकेट हासिल किए हैं। लिस्ट में पांचवें और आखिरी स्थान पर भारत के महान स्पिनरों में से एक रविचंद्रन अश्विन का नाम है, जिन्होंने 28 मैचों में कप्तान करते हुए कुल 25 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.66 और औसत 32.4 का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स के जबड़े से जीत छीनने वाले दिल्ली कैपिटल्स के 5 हीरो कौन-कौन रहे?

आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. शेन वार्न- 55 मैचों में 57 विकेट

2. हार्दिक पांड्या- 68 मैच, 40 विकेट

3. पैट कमिंस- 34 मैच, 38 विकेट

4. अनिल कुंबले, 26 मैच, 30 विकेट

5. आर अश्विनर, 28 मैच, 25 विकेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।