1/7आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स लगातार चौथी हार मिली। सोमवार को खेले गए मुकाबले में धर्मशाला के मैदान में पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 210 रन बनाए, जिसे दिल्ली की टीम ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया।

पंजाब की इस हार के पांच गुनहगार कौन-कौन रहे, आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। इसमें बड़े-बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

पंजाब किंग्स की हार के आज के मैच में भी बड़े कारण प्रभसिमरन सिंह रहे। एक तरफ प्रियांश आर्या तेज गति से रन बना रहे थे वहीं प्रभ के बल्ले से गेंद ही नहीं लग रही थी। उन्होंने आज 15 गेंदों में 120 की स्ट्राइक रेट 18 रन बनाए और हार का एक बड़ा कारण बने। ऐसा इसलिए क्योंकि धर्मशाला की विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल थी और मैच के बाद अय्यर ने भी कहा कि हम 30-35 रन कम रह गए। अगर प्रभ अपनी रिदम में बल्लेबाजी करते तो पंजाब और बड़ा लक्ष्य देती तब रिजल्ट कुछ और हो सकता था। प्रभसिमरन सिंह- 15 गेंद में 18 रन, 120 की स्ट्राइक रेट।

मार्कस स्टोइनिस आज के मैच में सबसे बड़े दोषी रहे। उन्होंने पहले तो बल्लेबाजी में कुछ नहीं किया और 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए और उसके बाद गेंदबाजी में काफी खर्चीले साबित हुए। 3 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 14.70 यानी लगभग 15 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्चे और तीन ओवर में 44 रन खा गए। उन्हें 1 विकेट मिला। मार्कस स्टोइनिस- 2 गेंदों में 1 रन, गेंदबाजी- 3 ओवर 44 रन 1 विकेट 14.70 की इकोनॉमी।

शशांक सिंह का बल्ला ना चलना पंजाब के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। वे 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और वहां तेज गति से रन बनाने की जरूरत होती है। उस पोजीशन पर आउट होने से रनों की गति में एकाएक लगाम लग जाता है। ऐसा आज के मैच में भी शशांक के आउट होने के बाद देखने को मिला। उन्होंने आज सिर्फ 1 गेंद का सामना किया और कोई भी रन नहीं बना सके। शशांक सिंह- 1 गेंद 0 रन।

आज के मैच में यश ठाकुर को खिलाया गया और वे काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 55 रन खर्च कर दिए। दो विकेट हासिल किए लेकिन आखिरी ओवर में खराब गेंदबाजी की। उनका इकोनॉमी रेट 13.18 का रहा। यश ठाकुर, 4 ओवर 55 रन दो विकेट, 13.18 की इकोनॉमी।

बेन ड्वार्शुइस भी आज के मैच में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्चे जो पंजाब की हार का एक बड़ा कारण रहा। इसके अलावा आज के मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी काफी औसत रही जो हार की एक बड़ी वजह बनी। बेन ड्वार्शुइस प्रदर्शन- 4 ओवर, 51 रन एक विकेट, 12.80 की इकोनॉमी।
