1/7आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के जबड़े से जीत छीन ली है। 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने इस पहाड़ जैसे टारगेट को 19वें ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार, 11 मई को खेले गए अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के 5 हीरो कौन-कौन रहे, आइए आज हम आपको जानकारी देते हैं।

आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मिली जीत के सबसे बड़े हीरो आशुतोष शर्मा रहे। उन्होंने 10 गेंदों में 24 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पंजाब किंग्स के जबड़े से जीत छीन ली। मिलर के आउट होने के बाद सही मायनों में आशुतोष ही थे, जिन्होंने फैंस के मन में जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा था। आशुतोष शर्मा प्रदर्शन, 10 गेंदों में 24 रन, दो चौके, दो छक्के, 240 की स्ट्राइक रेट।

दिल्ली कैपिटल्स को मिली इस जीत के दूसरे सबसे बड़े हीरो अपना दूसरा ही आईपीएल मैच खेल रहे मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले माधव तिवारी रहे। उन्होंने पहले तो अपनी गेंदबाजी से दो बड़े विकेट चटकाए और इसके बाद बल्ले से कमाल करते हुए पंजाब के मुंह से जीत छीनने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने आशुतोष शर्मा का बखूबी साथ दिया और जरूरी वक्त में 8 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली। माधव तिवारी प्रदर्शन- 8 गेंदों में 18 रन, 2 चौके, 1 छक्का, 225 का स्ट्राइक रेट, गेंदबाजी- 4 ओवर 40 रन दो विकेट।

कप्तान अक्षर पटेल आखिरकार लंबे समय के बाद बल्ले से फॉर्म में लौटे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जब डीसी के 33 रन पर तीन विकेट गिर गए थे तब अक्षर पटेल ही थे जिन्होंने दिल्ली का पारी को संभला। उन्होंने मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की। पटेल ने आज के मैच में 30 गेंदों में 56 रन की दमदार पारी खेली जो दिल्ली की जीत की एक बड़ी वजह रही। अक्षर पटेल प्रदर्शन- 30 गेंदों में 56 रन, 8 चौके, 2 छक्के, 186.67 की स्ट्राइक रेट।

किलर मिलर भी आज के मैच में चले। उन्होंने 28 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली और मैच बनाकर गए जिसे आशुतोष शर्मा और माधव तिवारी ने फिनिश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। डेविड मिलर प्रदर्शन-28 गेंद 51 रन, 3 चौके, 4 छक्के, 182.14 की स्ट्राइक रेट।

दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बड़े हीरो युवा गेंदबाज आकिब नबी डार रहे। 210 रनों के स्कोर में उन्होंने अपनी चार ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 32 रन खर्चे। भले ही उन्हें कोई विकेट नहीं मिला लेकिन किफायती रहे। उन्होंने मैच में जब सबकी सांसे अटकीं हुईं थीं बल्ले से भी कमाल किया और 2 गेंदों में चौका और छक्का जड़कर मैच को फिनिश कर दिया। आकिब नबी डार प्रदर्शन- 4 ओवर 32 रन, कोई विकेट नहीं, बैटिंग- 2 गेंद, 10 रन, एक चौका, एक छक्का।
