Bangladesh thrashed Pakistan by 106 runs in the Dhaka Test read full match report बांग्लादेश ने पाकिस्तान को अपनी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हराया, 106 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत, Cricket Hindi News - Hindustan

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को अपनी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हराया, 106 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मीरपुर ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 106 रनों से हरा दिया है। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मिली विशाल जीत बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक रही क्योंकि यह बांग्लादेश की अपनी सरजमीं पर पहली जीत है।

Tue, 12 May 2026 05:29 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को अपनी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हराया, 106 रनों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मीरपुर ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 106 रनों से हरा दिया है। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मिली विशाल जीत बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक रही क्योंकि यह बांग्लादेश की अपनी सरजमीं पर पहली जीत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DC के खिलाफ किन 5 खिलाड़ियों ने डुबाई पंजाब किंग्स की लुटिया, स्टोइनिस-शशांक…

बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 413 रन

8 मई से शुरू हुए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 413 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार 101 रन बनाए, जबकि मोमिनुल हक (91) और मुशफिकुर रहीम (71) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास सबसे सफल गेंदबाज रहे,जिन्होंने 5 विकेट झटके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स के जबड़े से जीत छीनने वाले दिल्ली कैपिटल्स के 5 हीरो कौन-कौन रहे?

386 पर ऑलआउट हुए पाकिस्तान की टीम, 27 रनों की बढ़त

बांग्लादेश द्वारा बनाए गए पहली पारी में इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 386 रन ही बना सकती थी। पाकिस्तान की पहली पारी 386 रनों पर सिमट गई। डेब्यू कर रहे अज़ान ओवैस ने यादगार 103 रन बनाए। अब्दुल्ला फज़ल (60), मोहम्मद रिज़वान (59) और सलमान आगा (58) ने भी उपयोगी योगदान दिया। बांग्लादेश के स्पिनर मेंहदी हसन मिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 102 रन देकर 5 विकेट लिए, जिससे बांग्लादेश को 27 रनों की मामूली बढ़त मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर कौन-कौन? श्रेयस अय्यर..

268 रनों का दिया लक्ष्य

अपनी दूसरी पारी में बांग्लादेश ने संभलकर बल्लेबाजी की और 240/9 पर पारी घोषित कर दी, जिससे पाकिस्तान को 268 रनों का लक्ष्य मिला। कप्तान शांतो ने फिर से कमाल दिखाया और 87 रन की पारी खेली, जबकि मोमिनुल ने 56 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से नोमान अली और हसन अली ने 3-3 विकेट लिए।

163 रनों पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई पाकिस्तान की टीम

268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और केवल 163 रनों पर ऑल आउट हो गई। अब्दुल्ला फज़ल (66) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा जीत के नायक रहे, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

कप्तान शांतो रहे प्लेयर ऑफ द मैच

बता दें कि इस ऐतिहासिक जीत के साथ बांग्लादेश ने क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में नाम दर्ज कराया है। बांग्लादेश की इस जीत के हीरो कप्तान नजमत हुसैन शांतो रहे जिन्होंने जिन्होंने दोनों पारियों में कमाल की बल्लेबाजी की। पहली पारी में शतक जड़ने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में 87 रन बनाए और टीम को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।