किन 3 टीमों के खिलाफ हैं RCB के बचे हुए मैच? टॉप 2 में पहुंचने के लिए सामने खड़ी हैं ये चुनौतियां
आरसीबी के मौजूदा समय में 14 अंक हैं और उसके तीन मुकाबले बचे हुए हैं। यह टीम अब अधिकतम 20 अंकों तक पहुंच सकती है और उसके पास इन अंकों तक पहुंचने के बाद टॉप-2 में फिनिश करने का अच्छा मौका है। बेंगलुरु के अगले तीन मुकाबले किन टीमों के सामने हैं और उनके समक्ष क्या चुनौतियां हैं आपको बताते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मौजूदा समय में 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है। मंगलवार यानी आज 12 मई को गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह प्वाइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर आ जाएगी और आरसीबी की टीम नंबर दो पर अपने आप खिसक जाएगी। आरसीबी के मौजूदा समय में 14 अंक हैं और उसके तीन मुकाबले बचे हुए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु आईपीएल 2026 में अब अधिकतम 20 अंकों तक पहुंच सकती है और उसके पास इन अंकों तक पहुंचने के बाद टॉप-2 में फिनिश करने का अच्छा मौका है। बेंगलुरु के अगले तीन मुकाबले किन टीमों के सामने हैं और उनके समक्ष क्या चुनौतियां हैं आपको बताते हैं।
RCB vs KKR, 13 मई 2026
आरसीबी का अगला मुकाबला 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर में शाम 7:30 बजे से है। यह मुकाबला बेंगलुरु के लिए चुनौतीपूर्ण इसलिए होने वाला है, क्योंकि पिछले कुछ मैचों में आरसीबी की टीम उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर रही है जैसा कि वह करती आई है। वहीं दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने लगातार चार मुकाबले जीतकर शानदार लय में दिख रही है और वह बेहतर फॉर्म के साथ रायपुर पहुंच रही है। कोलकाता की ऐसी शानदार फार्म के सामने क्या आरसीबी के खिलाड़ी जीत दर्ज कर पाएंगे यह बहुत बड़ा सवाल होगा और आरसीबी के लिए यह एक बड़ी चुनौती भी है।
RCB vs PBKS, 17 मई 2026
कोलकाता के बाद आरसीबी का अगला मुकाबला 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में दोपहर में होने वाला है। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोपहर के समय धर्मशाला में रनों की बौछार होती है, ऐसे में आरसीबी के खिलाड़ियों के सामने खासकर गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती होगी कि वह विपक्षी टीम पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाजों को कैसे रोक सकते हैं। यह मैच आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों के लिए पॉइंट्स टेबल की रेस को देखते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इस मुकाबले में भी आरसीबी के खिलाड़ियों के सामने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों की चुनौती होगी और जीत हासिल करना बेहद मुश्किल भी हो सकता है।
RCB vs SRH, 22 मई 2026
आईपीएल 2026 में आरसीबी का 14वां और आखिरी लीग स्टेज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 में 2026 को खेला जाना है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। हैदराबाद की अपनी पिच पर यहां के बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करते हैं और बहुत बड़ा स्कोर खड़ा करते हैं। जिस तरह से हैदराबाद की टीम मौजूदा समय में पीक पर नजर आ रही है, ऐसी टीम के सामने आरसीबी के खिलाड़ियों द्वारा जीत हासिल करना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। क्या आरसीबी की टीम इन तीनों टीमों की चुनौतियों को पार करके टेबल टॉप करेगी या टॉप 2 में फिनिश करेगी यह एक बड़ा सवाल है। अगर टीम टॉप-2 में नहीं फिनिश करती है तो उसके लिए फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
टॉप-2 में पहुंचने के लिए जीतने होंगे सभी मैच
टेबल टॉप करने या टॉप-2 में पहुंचने के लिए आरसीबी को अपने तीनों मुकाबले जीतने होंगे जबकि क्वालीफाई करने के लिए तीन में से दो मैच जीतना पर्याप्त रहेगा। आरसीबी की टीम का रन रेट काफी बेहतर है ऐसे में अगर वह इन तीन में से एक भी मैच जीतती है और बाकी दो मैचों को बड़े अंतर से नहीं हारती है तब भी उसकी टॉप-4 में जगह पक्की हो सकती है।
आरसीबी के अगले तीन मैच एक नजर में देखिए
13 मई 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)रायपुर शाम 7:30 बजे
17 मई 2026 पंजाब किंग्स (PBKS)धर्मशाला दोपहर 3:30 बजे
22 मई 2026 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)हैदराबाद शाम 7:30 बजे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन