822 runs in 50 overs 1 triple 1 double 1 single century such a batting terror you would never have seen or heard before 50 ओवर में 822 रन, 1 तिहरा, 1 दोहरा और 1 सिंगल शतक, बल्लेबाजी का ऐसा आतंक कभी ना देखा, ना सुना होगा, Ipl Hindi News - Hindustan

50 ओवर में 822 रन, 1 तिहरा, 1 दोहरा और 1 सिंगल शतक, बल्लेबाजी का ऐसा आतंक कभी ना देखा, ना सुना होगा

क्रिकेट को महान अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, लेकिन यह खेल इतना भी अनिश्चित नहीं माना जाता है कि कोई टीम पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दे जोकि कल्पना से ही परे लगे। हालांकि, ऐसा सच में हुआ है और एक टीम के बल्लेबाजों ने ऐसा ऐतिहासिक प्रदर्शन किया कि 50 ओवर में 822 रन ठोके दिए हैं।

Tue, 12 May 2026 08:21 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
50 ओवर में 822 रन, 1 तिहरा, 1 दोहरा और 1 सिंगल शतक, बल्लेबाजी का ऐसा आतंक कभी ना देखा, ना सुना होगा

क्रिकेट को महान अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, लेकिन यह खेल इतना भी अनिश्चित नहीं माना जाता है कि कोई टीम पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दे जोकि कल्पना से ही परे लगे। हालांकि, ऐसा सच में हुआ है और एक टीम के बल्लेबाजों ने ऐसा ऐतिहासिक प्रदर्शन किया कि 50 ओवर में 822 रन ठोके दिए। ऐसा आज तक किसी भी टीम ने कभी नहीं किया। खास बात यह है कि इस 822 रनों के स्कोर के जबाव में सामने वाली टीम सिर्फ 28 रनों पर ढेर हो गई। कहां हुआ क्रिकेट इतिहास का यह अद्भुत कारनामा आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 कप्तान कौन-कौन हैं, जानिए

जिम्बाब्वे घरेलू लीग में हुआ ये अद्भुत कारनामा

यह कारनामा जिम्बाब्वे की घरेलू फर्स्ट-लीग क्रिकेट में हुआ, जो पूरी दुनिया के क्रिकेट इतिहास लिए अनोखा रिकॉर्ड बन गया है। यह मैच जिम्बाब्ले की दो घरेलू टीमों स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब और मीथेन लायंस के बीच खेला गया जहां रनों की जमकर बारिश हुई। इस मुकाबले में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 822/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस परिणाम को और भी आश्चर्यजनक बनाने वाली बात यह थी कि मीथेन लायंस ने जवाब में केवल 28/7 रन ही बना पाए, जिससे स्कॉर्पियंस को अविश्वसनीय 794 रनों की जीत मिली।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ढाका टेस्ट में 106 रनों से रौंदा, पहली बार हुआ ऐसा?

1 तिहरा शतक, 1 दोहरा शतक, 1 शतक और एक तूफानी फिफ्टी

टॉस जीतने के बाद स्कॉर्पियंस के कप्तान प्रेज मकाजा ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। एक ऐसा निर्णय जो विपक्षी गेंदबाजों के लिए पूरी तरह से विनाशकारी साबित हुआ। मैच के स्टार विन्फेड मुटेंडे रहे, जिन्होंने मात्र 75 गेंदों में 270.67 के स्ट्राइक रेट से 203 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 23 चौके और 13 छक्के शामिल थे, जिससे यह मुकाबला पावर-हिटिंग का एक शानदार प्रदर्शन बन गया। तकुंडा मडेम्बो ने 143 गेंदों में 302 रनों की शानदार पारी खेलकर नींव रखी, जिसमें 50 चौके और सात छक्के शामिल थे। 272 मिनट तक बल्लेबाजी करने के बाद वे रिटायर आउट हुए। यह कहर यहीं नहीं रुका। गैब्रियल जया मात्र 49 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद रहे, उनका स्ट्राइक रेट 224.49 रहा, वहीं विंसेंट मोयो ने 39 गेंदों में 78 रनों की तेज पारी खेली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DC के खिलाफ किन 5 खिलाड़ियों ने डुबाई पंजाब किंग्स की लुटिया, स्टोइनिस-शशांक…

794 रनों से दर्ज की विशाल जीत

स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने अंततः 50 ओवरों में 822/4 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की, जिसमें प्रति ओवर 16.44 का अविश्वसनीय रन रेट रहा। पहली पारी के दौरान पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार लग रही थी, लेकिन मीथेन लायंस के लक्ष्य का पीछा शुरू करते ही पिच अचानक गेंदबाजों के लिए स्वर्ग बन गई। मीथेन लायंस मात्र 28/7 पर सिमट गई और उसे 794 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस अभूतपूर्व मैच से पहले आधिकारिक 50 ओवर के क्रिकेट में केवल कुछ ही टीमें 500 रन का आंकड़ा पार कर पाई थीं। तमिलनाडु ने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 506/2 का स्कोर खड़ा किया था, जबकि उसी वर्ष इंग्लैंड ने एक वनडे मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 498/4 का शानदार स्कोर बनाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।