वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन KKR की प्लेइंग XI से बाहर, जानिए PBKS की क्या है टीम?
आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडेन गार्डंस में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज के मैच के लिए केकेआर ने वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को बाहर किया है।

आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडेन गार्डंस में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन केकेआर की 11 से बाहर
केकेआर के कप्तान ने बताया कि उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। 3 बार की चैंपियन टीम की प्लेइंग XI में आज के मैच के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन नहीं खेल रहे हैं। केकेआर के कप्तान ने बताया है कि वरुण को पिछले मुकाबले में चोट लगी थी, जबकि सुनील नरेन को बुखार आ गया है। इनकी जगह नवदीप सैनी और रॉवमैन पॉवेल को टीम में शामिल किया गया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्टीट्यूट के रूप में ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे को लिस्ट में रखा है।
पिछले मैच की टीम के साथ उतर रही है पंजाब किंग्स
आईपीएल 2026 में अपने दोनों मुकाबले जीतकर आ रही पंजाब किंग्स की टीम ने आज के मैच के लिए सेम प्लेइंग XI उतारी है जो पिछले मैच में खेली थी। पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा कि हम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करना चाहते और विपक्षी टीम के कप्तान ने मेरे अनुकूल निर्णय लिया है।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स ने इंपैक्ट सब के रूप में प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़ को लिस्ट में रखा है।
टॉस के वक्त दोनों कप्तानों ने कही ये बातें
टॉस के वक्त अजिंक्ये रहाणे ने कहा "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा दिख रहा है, थोड़ा सूखा है लेकिन कुल मिलाकर बहुत अच्छा विकेट है और घास भी थोड़ी कम है। बात बस विश्वास और आत्मविश्वास की है। छोटे-छोटे पलों में जीत हासिल करने की है। हमें पूरा भरोसा है। दो बदलाव मजबूरी में किए हैं। वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे और नरेन बीमार हैं। पॉवेल और सैनी टीम में हैं।"
वहीं श्रेयस अय्यर ने अपनी बात रखते हुए कहा "मुझे भी गेंदबाजी करनी थी इसलिए विपक्षी टीम के कप्तान के इस निर्णय से बिल्कुल कोई दिक्कत नहीं है। मैं उनके फैसले से खुश हूं। रिकी पोंटिंग के साथ काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा,दिल्ली कैपिटल्स के दिनों से ही हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी रही है। वो ऐसे व्यक्ति हैं जो टीम के युवा खिलाड़ियों को पूरी आजादी और स्वतंत्रता देते हैं। वो खुद एक प्रेरणा हैं, उन्होंने सालों तक शानदार क्रिकेट खेला है। हम उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक मानते हैं। उनके साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव है और पंजाब किंग्स में उनके मार्गदर्शन में, हम जानते हैं कि उनके पास विचारों का भंडार है। इसलिए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह एक छिपा हुआ आशीर्वाद है।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन