RCB Vs CSK Highlight: IPL 2026 में CSK लगातार तीसरा मैच हारी, RCB ने 43 रनों से बुरी तरह रौंदा RCB Vs CSK LIVE Score ipl 2026 Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings 11th Match commentary scorecard - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटआईपीएल 2026 (IPL 2026)RCB Vs CSK Highlight: IPL 2026 में CSK लगातार तीसरा मैच हारी, RCB ने 43 रनों से बुरी तरह रौंदा

RCB Vs CSK Highlight: IPL 2026 में CSK लगातार तीसरा मैच हारी, RCB ने 43 रनों से बुरी तरह रौंदा

RCB Vs CSK Highlight: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। सामने निर्धारित 20 ओवरों में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 251 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जबाव में सीसएके की टीम 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

RCB Vs CSK Highlight: IPL 2026 में CSK लगातार तीसरा मैच हारी, RCB ने 43 रनों से बुरी तरह रौंदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

Vimlesh Kumar Bhurtiya| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 06 Apr 2026 12:49 AM
हमें फॉलो करें

RCB Vs CSK Highlight: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। सामने निर्धारित 20 ओवरों में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 251 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जबाव में सीसएके की टीम 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनके निर्णय को कोहली एंड कंपनी ने गलत साबित कर दिया। आरसीबी की ओर से टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी। डेविड ने इस पारी में 8 छक्के और तीन चौके जड़े। कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 48 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 1 चौका लगाया जबकि 6 छक्के जड़े। इससे पहले फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन तीन चौके और 2 छक्कों की मदद से बनाए। देविदत्त पडिकल ने कोहली के आउट होने के बाद 29 गेंदों में 50 रन पूरा किया। उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। कोहली ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए।

सीएसके की ओर से लगभग सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। जेमी ओवर्टन, शिवम दुबे और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिले। बाकी सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए और कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। इस पहाड़ जैसे स्कोर का क्यो सीसएके के बल्लेबाज हासिल कर पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है।

251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 30 रनों के भीतर तीन विकेट खो दिए। संजू सैसमन 9, ऋतुराज गायकवाड़ 7 और आयुष म्हात्रे 1 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, इसके बाद सरफराज खान और कार्तिक शर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की। खान ने 24 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन उसके बाद क्रुणाल पांड्या ने एक ही ओवर में कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को आउट करके आधी टीम को पेवेलियन भेज दिया। जेमी ओवर्टन ने कुछ हद तक सीएसके की उम्मीदों को जीवित रखा और प्रंशात वीर ने सहयाेग किया, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज भी क्रमश: 16 गेंदों में 37 और 29 गेंदों में 43 रन बनाए। शिवम दुबे 13 गेंदों में 18 रन ही बना सके। नूर अहमद और मैट हेनरी और अंशुल कंबोज भी कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।

आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लिए। जेकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए जबकि सुयश शर्मा को एक विकेट हासिल हुआ। रोमारियो शेफर्ड ने 1 ओवर की गेंदबाजी की लेकिन विकेटलेस रहे।

सीएसके के लिए यह टूर्नामेंट के तीसरी लगातार हार है, जबकि आरसीबी ने यह अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। सीएसके को 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में बुरी तरह हराया था। इसके बाद पंजाब किंग्स ने भी 3 अप्रैल को 200 से अधिक के टारगेट को सीएसके के खिलाफ बड़ी आसानी से हासिल कर लिया था। और अब आज के मैच में आरसीबी ने 43 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया है। इस टीम का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर है।

आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों के बड़े अंतर से हराया।

CSK: 207/10 (19.4 ओवर)

RCB : 250/3 (20 ओवर)

RCB ने CSK को दिया 251 रनों का विशाल लक्ष्य।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।

आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं और ऑरंज कैप उनके पास है। पर्पल कैप पर राजस्थान के गेंदबाजी रवि बिश्नोई का कब्जा है। पॉइंट्स टेबल पर राजस्थान रॉयल्स टॉप पर है। आरसीबी के पास आज टॉप पर पहुंचने का मौका है।

5 Apr 2026, 11:19:46 PM IST

RCB Vs CSK Highlight: आरसीबी ने सीएसके को 43 रनों के बड़े अंतर से हराया

RCB Vs CSK Highlight: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। सामने निर्धारित 20 ओवरों में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 251 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जबाव में सीसएके की टीम 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

5 Apr 2026, 11:10:05 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: सीएसके का गिरा 9वां विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने आज के मैच में चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और 41 रन दिए। चेन्नई सुपर किंग्स हार के करीब है। 9वां विकेट गिर चुका है। टीम का स्कोर 190 रन है। 18 ओवर की समाप्ति पर।

5 Apr 2026, 11:01:13 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: आरसीबी जीत की कगार पर

आरसीबी का स्कोर 16.1 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स हार के करीब है। जेमी ओवर्टन 37 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं।

5 Apr 2026, 10:48:01 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: सीएसके का स्कोर 150 के पार

चेन्नई सुपर किंग्स ने चौदहवें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। जेमी ओवर्टन और प्रशांत वीर सीएसके की जीत की उम्मीद बने हुए हैं।

5 Apr 2026, 10:22:24 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: सीएसके का स्कोर 100 के पार

9 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 105 रन पांच विकेट के नुकसान पर पहुंच गया है। शिवम दुबे एक छोर पर टिके हुए हैं। उनका साथ युवा प्रशांत वीर दे रहे हैं। देखना है सीएसके और कितनी दूर पहुंच सकती है।

5 Apr 2026, 10:12:24 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: क्रुणाल पांड्या ने सरफराज और कार्तिक को भेजा पवेलियन

क्रुणाल पांड्या का कमाल का ओवर। एक ही ओवर में खतरनाक दिख रहे सफराज खान और कार्तिक शर्मा को पवेलियन भेज दिया है। 85 रन के स्कोर पर सीएसके की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।

5 Apr 2026, 10:07:53 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: सरफराज खान ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

सरफराज खान सीएसके के लिए संजीवनी बूटी बनकर आए हैं। 30 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद खान ने पारी को संभाला और सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेल दी है। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 6 ओवर की समाप्ति पर 77 रन तीन विकेट के नुकसान पर है। खान ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

5 Apr 2026, 09:55:50 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: आरसीबी के गेंदबाजों ने मचाया कहर

आरसीबी के 251 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत की है। संजू सैमसन एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 30 रनों पर 3 विकेट हो चुका है। संजू के अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे भी पवेलियन लौट चुके हैं। जेकब डफी ने 2 जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट हासिल किए हैं।

5 Apr 2026, 09:31:27 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: आरसीबी के सभी बल्लेबाजों ने मचाई तबाही

आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 251 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। टिड डेविड ने 21 गेंदो में अर्धशतक जड़ा, जबकि पाटीदार, फिल साल्ट और कोहली ने भी तूफानी पारियां खेलीं।

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनके निर्णय को कोहली एंड कंपनी ने गलत साबित कर दिया। आरसीबी की ओर से टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छक्कों की बारिश कर दी। डेविड ने इस पारी में 8 छक्के और तीन चौके जड़े। कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 48 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 1 चौका लगाया जबकि 6 छक्के जड़े। इससे पहले फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन तीन चौके और 2 छक्कों की मदद से बनाए। देविदत्त पडिकल ने कोहली के आउट होने के बाद 29 गेंदों में 50 रन पूरा किया। उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। कोहली ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए।

सीएसके की ओर से लगभग सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। जेमी ओवर्टन, शिवम दुबे और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिले। बाकी सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए और कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। इस पहाड़ जैसे स्कोर का क्यो सीसएके के बल्लेबाज हासिल कर पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है।

5 Apr 2026, 09:22:52 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: आरसीबी ने सीएसके को दिया 251 रनों का विशाल लक्ष्य

RCB Vs CSK LIVE Score: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 251 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। टिड डेविड ने 21 गेंदो में अर्धशतक जड़ा, जबकि पाटीदार, फिल साल्ट और कोहली ने भी तूफानी पारियां खेलीं।

5 Apr 2026, 09:12:23 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: आरसीबी का स्कोर 207 रन 18 ओवर

18 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 207 रन 3 विकेट के नुकसान पर पहुंच गया है। रजत पाटीदार और टिम डेविड शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले ओवर में अंशुल कंबोज की गेंद पर वे आउट हो गए थे, लेकिन गेंद नो बॉल निकल गई।

5 Apr 2026, 09:04:57 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: आरसीबी 200 की ओर अग्रसर, डेविड ने की नूर की पिटाई

आरसीबी की टीम 200 के करीब पहुंचती हुई। टीम ने 192 रन बना लिए हैं। नूर के पिछले ओवर में टिम डेविड ने तीन गेंदों में लगातार तीन छक्के जड़कर धज्जियां उड़ा दीं। पाटीदार भी शानदार लय में दिख रहे हैं।

5 Apr 2026, 08:58:03 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: रजत पाटीदार खेल रहे हैं कप्तानी पारी

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार 14 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 16 ओवर की समाप्ति पर 172 रन तीन विकेट के नुकसान पर है।

5 Apr 2026, 08:49:28 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: जेमी ओवरटर्न का कमाल का ओवर

जेमी ओवर्टन ने पारी का 15वां ओवर बेहद शानदार डाला। उन्होंने पहली गेंद पर जमे हुए बल्लेबाजी पडिकल को ना सिर्फ क्लीन बोल्ड किया बल्कि टिम डेविड को सिर्फ 1 रन दिया और बहुत महत्वपूर्ण ओवर डाला।

5 Apr 2026, 08:43:16 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: आरसीबी 150 के पार, पडिकल ने जड़ा अर्धशतक

आरसीबी का स्कोर 150 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 15 ओवर की समाप्ति पर दो विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। देविदत्त पडिकल ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। पाटीदार उनका बखूबी साथ दे रहे हैं और विराट कोहली के स्टारडम वाली यह टीम बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

5 Apr 2026, 08:36:52 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: शिवम दुबे की पिटाई

शिवम दुबे के पिछले ओवर में 23 रन आए। पडिकल और पाटीदार दोनों ने जमकर पिटाई की। आरसीबी का स्कोर तेजी से बढ़ रहा है। टीम 150 के करीब पहुंचती हुई।

5 Apr 2026, 08:31:33 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: पाटीदार-पडिकल मचा रहे तूफान

12 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 114 रन दो विकेट के नुकसान पर है। देवदत्त पडिकल और कप्तान पाटीदार अच्छी लय में दिख रहे हैं। पिछले ओवर में नूर की गेंदबाजी में दोनों बल्लेबाजों ने छक्के जड़े हैं। आरसीबी के ये बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने को देख रहे हैं।

5 Apr 2026, 08:26:43 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: शिवम दुबे ने फिल सॉल्ट को भेजा पवेलियन

पारी का 11वां ओवर डालने आए शिवम दुबे ने बड़ी मछली जाल में फंसाई है। उन्होंने अपने ओवर की चौथी गेंद पर फिल सॉल्ट को पेविलयन भेज दिया है। वे अर्धशतक के करीब थे लेकिन दुबे की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके और 30 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। टीम का स्कोर 11 ओवर की समाप्ति पर 98 रन हो गया है।

5 Apr 2026, 08:12:46 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: फिल साल्ट अर्धशतक के करीब

विराट कोहली को अंशुल कंबोज ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। टीम का स्कोर 37 रन था तब विराट पवेलियन लौटे। उन्होंने 18 गेंदों में 28 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। फिल साल्ट अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

5 Apr 2026, 08:04:29 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: आरसीबी का पावरप्ले में स्कोर

पावर प्ले की समाप्ति पर विराट कोहली का विकेट खो दिया है आरसीबी ने और 6 ओवर की समाप्ति पर 51 रन बना लिए हैं। फिल साल्ट और पडिकल क्रीज पर मौजूद हैं।

5 Apr 2026, 07:49:48 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: अच्छी लय में कोहली

चार ओवर की समाप्ति पर आरसीबी ने 33 रन बना लिए हैं। विराट कोहली अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।

5 Apr 2026, 07:42:46 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: दुबे ने छोड़ा कोहली का कैच

खलील अहमद की गेंद पर शिवम दुबे ने विराट कोहली का अहम कैच छोड़ दिया है। इस कैच का सीएसके को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

5 Apr 2026, 07:40:32 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: दो ओवर की समाप्ति पर 11 रन

आरसीबी ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की है। विराट कोहली और फिल साल्ट अभी भी मैदान पर बने हुए हैं। 2 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 11 रन बिना किसी विकेट के नुकसान बना लिए हैं।

5 Apr 2026, 07:33:35 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 ऐसी है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।

5 Apr 2026, 07:05:34 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: आरसीबी के सामने पहले गेंदबाजी करेगी चेन्नई सुपर किंग्स

RCB Vs CSK LIVE Score: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आरसीबी बल्लेबाजी कर रही है।

5 Apr 2026, 06:51:45 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: सीएसके के पास है ऐतिहासिक बढ़त

रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली सीएसके अभी भी अपनी लय तलाश रही है, क्योंकि उसने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं। हालांकि, इतिहास सीएसके के पक्ष में है (21-13), लेकिन आरसीबी ने पिछले तीनों मुकाबलों में चेन्नई को मात दी है।

5 Apr 2026, 06:29:33 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: नए अवतार में दिखेंगे विराट कोहली

मौजूदा चैंपियन RCB इस समय आत्मविश्वास से लबरेज है। पिछले सीजन में खिताबी जीत के बाद उन्होंने इस सीजन की शुरुआत भी घर में जीत के साथ की है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली इस टीम में युवाओं और अनुभव का बेहतरीन संतुलन है। विराट कोहली का चिन्नास्वामी में सीएसके के खिलाफ 149.4 का स्ट्राइक रेट उनके इरादे साफ जाहिर करता है।

5 Apr 2026, 05:48:41 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: CSK की संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर/अकील हुसैन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी/जेमी ओवरटन।

5 Apr 2026, 05:20:08 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: RCB की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा।

5 Apr 2026, 04:56:41 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: CSK का स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल् पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जकारी फॉल्क्स।

5 Apr 2026, 04:40:39 PM IST

RCB Vs CSK LIVE Score: RCB का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसीख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देशवाल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।