Top 5 batsmen with most sixes in IPL 2026 Sameer Rizvi and Tim David shine IPL 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर, RCB के चार धुरंधर लिस्ट में शामिल, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर, RCB के चार धुरंधर लिस्ट में शामिल

आईपीएल 2026 में अभी तक खेले गए सभी मुकाबले में सर्वाधिक छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं। कोहली और रोहित भी सूची का हिस्सा हैं।

Mon, 6 April 2026 06:52 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर, RCB के चार धुरंधर लिस्ट में शामिल

आईपीएल 2026 में अब तक 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। धीरे-धीरे अब यह लीग अपना रिदम पकड़ रही है। रविवार को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया, जिसमें आरसीबी ने सीएके को 43 रनों के बड़े अंतर से हराया। आरसीबी की ओर से कल के मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार ने 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 19 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, वहीं टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 70 रन बनाए। डेविड ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान 8 छक्के और 3 चौके जड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL 2026 में CSK लगातार तीसरा मैच हारी, RCB ने 43 रनों से बुरी तरह रौंदा

इस मैच में सिक्स हिटिंग की सामर्थ्य दिखाने वाले ये दोनों बल्लेबाज अब आईपीएल 2026 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में खुद को शामिल करा लिया है। टिम डेविड ने अब तक आईपीएल 2026 में 2 मैचों में बल्लेबाजी की है और 9 छक्के जड़े हैं। रजत पाटीदार ने भी 2 मैचों में 9 छक्के लगाने का कारनामा किया है। ये दोनों बल्लेबाजी सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए मैचों के आंकड़ों के आधार पर सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी के नाम है। समीर ने आईपीएल 2026 में अब तक 2 मैच खेले हैं और 11 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस दौरान 160 रन बनाए हैं। समीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले मैच में 70 रन बनाए थे, जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रनों की तूफानी पारी सिर्फ 51 गेंदों में खेली थी।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK के खिलाफ RCB की जीत के 5 हीरो, टिम डेविड-पाटीदार समेत ये नाम

आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर रियान रिकल्टन हैं, जिन्होंने दो मैचों में 8 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा 7 छक्कों के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद विराट कोहली, देवदत्त पडिकल, वैभव सूर्यवंशी और नीतीश कुमार रेड्डी ने 6-6 छक्के लगाए हैं और सूची में संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर मौजूद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB ने CSK को 43 रनों से हराया, टिम डेविड-पाटीदार ने की छक्कों की बारिश

आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बैटर

समीर रिजवी- 2 पारियों में 11 छक्के

टिम डेविड- दो पारियों में 9 छक्के

रजत पाटीदार- दो पारियों में 9 छक्के

रियान रिकल्टन- दो पारियों में 8 छक्के

रोहित शर्मा- दो पारियों में 7 छक्के

विराट कोहली- दो पारियों में 6 छक्के

देवदत्त पडिकल- दो पारियों में 6 छक्के

वैभव सूर्यवंशी- दो पारियों में 6 छक्के

नीतीश कुमार रेड्डी- दो पारियों में 6 छक्के

बता दें कि 2 मैचों में 160 रनों के स्कोर के साथ समीर रिजवी के सिर पर ऑरेंज कैप है। पर्पल कैप रवि बिन्नोई नाम है। आरसीबी इस टूर्नामें से में 2 मैचों में दो जीत के साथ 4 अंकों की मदद से पॉ़इंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।