IPL 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर, रजत पाटीदार ने की वैभव सूर्यवंशी की बराबरी
आईपीएल 2026 के 20वें मैच तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन से हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। इस सूची में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली है और दोनों टॉप पर बने हुए हैं।

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेलते हुए मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वे एक वक्त तक 11 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे थे और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक अगली ही गेंद पर जड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पाटीदार ने कुल 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें 53 रन बनाए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा। रजत पाटीदार ने आउट होने से पहले चार चौके और 5 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 254 से अधिक रहा। आरसीबी के कप्तान ने आज जिस तरह की सिक्स हिटिंग दिखाई उससे वानखेड़ में मौजूद सभी दर्शक और क्रिकेट पंडित मंत्रमुग्ध रह गए।
रजत पाटीदार ने वैभव सूर्यवंशी की बराबरी की
आईपीएल 2026 पाटीदार के लिए कमाल का रहा है। उन्होंने चार मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है और 195 रन बनाए हैं। वे ऑरेंज कैप के दावेदारों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रजत पाटीदार ने इस सीजन छक्कों की जो बारिश की है वह देखने लायक है। आज के मैच में जड़े गए पांच छक्कों की मदद से आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 15 वर्षीय वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली है। वैभव सूर्यवंशी ने चार मैचों में इस सीजन 18 छक्के लगाए हैं और अब रजत पाटीदार ने भी 4 पारियों में 18 छक्के जड़े दिए हैं। दोनों संयुक्त रूप से आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक रन जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर बने हुए हैं।
टॉप-5 में अभिषेक शर्मा सहित ये बल्लेबाज शामिल
आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने चार पारियों में 129 रन बनाए हैं और 13 छक्के लगाए हैं। रियान रिकल्टन ने चार पारियों में 12 छक्के लगाए हैं। टिम डेविड ने भी 12 ही छक्के जड़े हैं और इसके लिए चार पारियां ली हैं। इस तरह ये दोनों बल्लेबाज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। समीर रिजवी 11 छक्कों के साथ चौथे, जबकि यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या ने 4-4 पारियों में 10-10 छक्के जड़े हैं और तीनों संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।
आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप बैटर
वैभव सूर्यवंशी, चार पारियों में 18 छक्के
रजत पाटीदार, चार पारियों में 18 छक्के
अभिषेक शर्मा, चार पारियों में 13 छक्के
रियान रिकल्टन, चार पारियों में 12 छक्के
टिम डेविड, चार पारियों में 12 छक्के
समीर रिजवी, चार पारियों में 11 छक्के
यशस्वी जायसवाल, चार पारियों में 10 छक्के
प्रियांश आर्या, चार पारियों में 10 छक्के
श्रेयस अय्यर, चार पारियों में 10 छक्के
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन