भारतीय टी-20 टीम में जगह नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे, पूर्व क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर के लिए उठाई आवाज
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है और साथ ही उनके भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल ना होने को लेकर रोष भी प्रकट किया है। उन्होंने कहा है अगर अय्यर को जगह नहीं मिली तो हम उनके लिए आवाज उठाएंगे और आंदोलन करेंगे।

आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में 69 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े और अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित करते हुए नाबाद पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर की शानदार पारी के बाद बड़े-बड़े दिग्गज उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उन्होंने इस तरह का इंपैक्ट अपनी बल्लेबाजी से डाला है कि अब उनके भारतीय टी-20 टीम में शामिल ना होने को लेकर भी बात होने लगी है।
श्रेयस अय्यर के लिए मनोज तिवारी ने उठाई आवाज
इसी सिलसिले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है और साथ ही उनके भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल ना होने को लेकर रोष भी प्रकट किया है। मनोज तिवारी ने तो यहां तक कह दिया है कि इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी अय्यर को भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा क्यों नहीं बनाया जा रहा है और ऐसा लंबे समय तक होता रहा तो हम आंदोलन करेंगे। शो में बैठे वीरेंद्र सहवाग ने भी श्रेयस अय्यर के टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल ना करने पर हैरानी जताई है।
विराट कोहली की ही राह पर हैं अय्यर
क्रिकबज के यूट्यूब शो पर एसआरएच बनाम पंजाब किंग्स का मैच समाप्त होने के बाद चर्चा के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि "श्रेयस अय्यर का बल्ला इतना कंट्रोलोल्ड वे में स्पेशली रन चेस करने के समय इतना सिक्यर्ड लग रहा है बल्लेबाजी देख के मजा आ गया। हमने इसके पहले देखा है विराट कोहली को चेस मास्टर कहते हुए उनको सालों साल करते हुए देखा है बट ऑफ लेट श्रेयस अय्यर जिस तरह से चेस कर रहे हैं कैलकुलेटिव वे में इन अ कंट्रोलोल्ड वे में, वो दिन दूर नहीं है जब इसके बारे में भी वो चर्चा शुरू होगी।" तिवारी ने आगे कहा "ये उसी राह पे चल पड़े हैं जहां पे विराट कोहली कप्तानी करके रन चस करके मैच जीताते थे देश के लिए। जहां पे भी यह गए हैं कप्तानी अच्छा किए हैं, फाइनल्स तक पहुंचाए हैं तीन डिफरेंट टीमों के होके।"
भारतीय टी-20 टीम में जगह नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे
उन्होंने अय्यर को एक सेल्फलेस खिलाड़ी बताया जो टीम के लिए किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनके टी-20 टीम में चयनित ना होने को लेकर तिवारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, "अगर इसके बाद भी सिलेक्ट नहीं हुए टी20 इंडियन टीम में तो हम आंदोलन में उतरेंगे। हम आंदोलन करेंगे इसके लिए लड़ेंगे और कोशिश करेंगे कि इसकी जो सटीक जगह है जो डिजर्व करते हैं उसे मिलनी चाहिए। भारतीय टीम को एक ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो कंट्रोलोल्ड वे में मैच जिताए नाबाद पारी खेल के।"
सहवाग ने भी विश्व कप में शामिल ना किए जाने पर जताई हैरानी
चर्चा के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। सहवाग ने अय्यर की मैच फिनिश करने की क्षमता और उनके भारतीय टीम में न होने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, “वो सरपंच साहब ने किया है आराम से 69 रन नॉट आउट बना के गए हैं, मेक श्योर किया कि मैच खत्म करके लेके जाओ, उससे पहले वाले मैच में भी ऐसा ही किया है।” चयन पर हैरानी जताते हुए उन्होंने कहा, "मैं सरप्राइज ये था कि यार इनकी भी वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बनी इतना बढ़िया खेलने के बाद। पिछली बार पंजाब को फाइनल तक लेके गए, कैप्टनशिप की स्किल्स हैं इनके पास, इतनी तगड़ी बैटिंग की इन्होंने मिडिल ऑर्डर में बट फिर भी इंडियन टीम के लिए जगह नहीं बना पाए ये एक अफसोस है।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन