mi vs rcb Virat Kohli has a golden opportunity to hit 300 sixes in the IPL needs 3 hits विराट कोहली के पास 300 IPL छक्के जड़ने का मौका, सिर्फ इतने हिट दूर, क्या MI के खिलाफ कर पाएंगे?, Cricket Hindi News - Hindustan

विराट कोहली के पास 300 IPL छक्के जड़ने का मौका, सिर्फ इतने हिट दूर, क्या MI के खिलाफ कर पाएंगे?

विराट कोहली रविवार को खेले जाने वाले मैच में अगर 3 छक्के लगा लेते हैं तो वे खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर लेंगे। इसके साथ वे उस एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिसमें क्रिस गेल और रोहित शर्मा पहले से ही मौजूद हैं।

Sun, 12 April 2026 06:31 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली के पास 300 IPL छक्के जड़ने का मौका, सिर्फ इतने हिट दूर, क्या MI के खिलाफ कर पाएंगे?

आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 12 अप्रैल रविवार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में क्रिकेट की दुनिया में किंग के नाम से मशहूर विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका है। विराट कोहली आज के मैच में अगर 3 छक्के लगा लेते हैं तो वे खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर लेंगे। इसके साथ वे उस एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिसमें क्रिस गेल और रोहित शर्मा पहले से ही मौजूद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चिंता का सबब बन रहा ये 4 करोड़ी प्लेयर

300 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं कोहली

विराट कोहली अगर वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में 3 छक्के जड़ देते हैं तो वे आईपीएल के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 270 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसकी 262 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने 39.77 की औसत और 133.36 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 8790 रन बनाए हैं और 8 शतक जड़े हैं। विराट कोहली ने इस दौरान 262 पारियों में 297 छक्के लगाए हैं। आज के मैच में 3 छक्के लगाते ही वे आईपीएल में क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू सैसमन ने अपने माता-पिता या धोनी को नहीं, बल्कि इस शख्स को समर्पित किया शतक

क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने पहले ही हासिल की है ये उपलब्धि

आपीएल में सबसे पहले 300 छक्के जड़ने का कीर्तिमान यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने स्थापित किया था। क्रिस गेल की घातक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मात्र 114 पारियों में 300 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड स्थापित किया था। गेल ने आईपीएल में 2009 से 2021 तक तीन टीमों के लिए शिकरत की और इस दौरान 142 मैचों की 141 पारियों में रिकॉर्ड 357 छक्के लगाए, जिसे आज भी कोई खिलाड़ी प्राप्त नहीं कर सका है। क्रिस गेल के बाद आईपीएल में 300 छक्के जड़ने का कारनामा हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने किया। उन्होंने 261 पारियों में 300 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड साल 2025 में बनाया। रोहित ने अब तक आईपीएल में कुल 275 मैच खेले हैं, जिसकी 270 पारियों में 309 छक्के जड़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स ने ट्रॉफी भले ना जीती हो, लेकिन ये कारनामा सिर्फ इसी टीम ने किया है

टॉप-5 सिक्स हिटर में धोनी और डिविलियर्स भी शामिल

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में क्रिस गेल, रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी और एबी डिविलियर्स का नाम भी शामिल है। धोनी ने अपने करियर में अब तक कुल 278 मैच खेले हैं, जिसकी 242 पारियों में 264 छक्के जड़े हैं। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2008 से 2021 तक आईपीएल में शिरकत की और इस दौरान 184 मैचों की 170 पारियों में 251 छक्के जड़े

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-5 बैटर

क्रिस गेल- 141 पारियों में 357 छक्के

रोहित शर्मा-270 पारियों में 309 छक्के

विराट कोहली- 262 पारियों में 297 छक्के

महेंद्र सिंह धोनी- 242 पारियों में 264 छक्के

एबी डिविलियर्स- 170 पारियों में 251 छक्के

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।