Ayush Badoni poor form in IPL 2026 has raised concerns for Lucknow Super Giants know the stats लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चिंता का सबब बन रहा ये 4 करोड़ी प्लेयर, इस सीजन कर रहा निराश, Ipl Hindi News - Hindustan

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चिंता का सबब बन रहा ये 4 करोड़ी प्लेयर, इस सीजन कर रहा निराश

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के प्लेयर आयुष बदोनी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। वे एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। इस सीजन चार मैचों में उनके आंकड़े बेहद निराशाजनक हैं।

Mon, 13 April 2026 01:32 AMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चिंता का सबब बन रहा ये 4 करोड़ी प्लेयर, इस सीजन कर रहा निराश

IPL 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक बार फिर आयुष बदोनी ने खराब प्रदर्शन किया और सस्ते में पवेलियन लौट गए। युवा प्रतिभा आयुष से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वे सिर्फ 11 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने इस दौरान अपनी पारी में केवल एक चौका जड़ा। आयुष बदोनी की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे नियमित तौर पर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। आईपीएल 2026 की उनकी शुरुआत 1 अप्रैल को हुई थी, जहां उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बिना खाता खोले तीन गेंदों का सामना करने के बाद पवेलियन जाना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच अप्रैल को 9 गेंदों में 12 रन बनाए थे। 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 34 गेंदों में 54 रन बनाए थे और इस पारी के बाद उम्मीद की जा रही थी कि बदोनी ने अपनी लय पकड़ ली है, लेकिन अगले ही मैच में आज रविवार 12 अप्रैल को फिर से 11 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू सैसमन ने अपने माता-पिता या धोनी को नहीं, बल्कि इस शख्स को समर्पित किया शतक

साल 2022 से लेकर अब तक ऐसा है बदोनी का प्रदर्शन

आयुष बदोनी पिछले चार सालों से लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं। इस टीम में उनका यह पांचवां साल है। उन्होंने साल 2022 में जब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अस्तित्व में आई थी तब से जॉइन किया था। वे तब 20 लाख की बेस प्राइज पर खरीदे गए थे और अगले दो सालों तक भी उन्हें समान कीमत पर रिटेन किया गया था। हालांकि, साल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने उन्हें चार करोड़ रुपये में अपने कैंप में शामिल किया और 2026 के आईपीएल के लिए भी इस कीमत पर रिटेन किया। आईपीएल 2025 में आयुष बदोनी ने लखनऊ की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 32.9 की औसत और 148.2 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 329 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारियां भी खेली थीं। साल 2024 में भी उन्होंने 14 मैचों में 235 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 137 का था और उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक लगाए थे। 2023 का साल आयुष के लिए बेहद औसत रहा था और उन्होंने 15 मैचों में 138 की स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए थे। अपने पहले सीजन में 2022 में आयुष ने 13 मैच खेलकर 163 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123 का था।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजू सैसमन ने अपने माता-पिता या धोनी को नहीं, बल्कि इस शख्स को समर्पित किया शतक

IPL में आयुष बदोनी के हर सीजन के आंकड़े

2022 में 13 मैचों में 161 रन

2023 में 15 मैचों में 238 रन

2024 में 14 मैचों में 235 रन

2025 में 14 मैचों में 329 रन

2026 में अब तक 4 मैचों में 75 रन (0, 12, 54, 9)

इस तरह साल दर साल आयुष के आंकड़े देखें तो उन्होंने आईपीएल में खुद को बेहतर किया है। लेकिन अब साल 2026 का सीजन उनके लिए अच्छा नहीं बीत रहा है। इस उभरती प्रतिभा से लखनऊ की टीम में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है, लेकिन उन्होंने अब तक 4 मुकाबलों में सिर्फ 75 रन बनाए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह प्लेयर क्या पिछले साल किए गए प्रदर्शन की तरह खुद को रिदम में ला पाता है या फिर पूरा सीजन इसी तरह गुजरता है। फिलहाल, लखनऊ के फैंस उनसे बेहतर प्रदर्शन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स ने ट्रॉफी भले ना जीती हो, लेकिन ये कारनामा सिर्फ इसी टीम ने किया है

आईपीएल 2026 में आयुष बदोनी का खराब प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 0 (3)

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 (9)

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 (34)

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 9 (11)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।