Top 10 players with the most 30 plus scores in IPL history virat Kohli dominates Rohit sharma second IPL इतिहास में सबसे अधिक 30+ का स्कोर बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर, कोहली का जलवा, रोहित दूसरे नंबर पर, Ipl Hindi News - Hindustan

IPL इतिहास में सबसे अधिक 30+ का स्कोर बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर, कोहली का जलवा, रोहित दूसरे नंबर पर

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 30 या उससे अधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज कौन-कौन हैं, आइए आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं। विराट कोहली का इस सूची में जलवा है, जबकि रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।

Sun, 5 April 2026 06:49 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL इतिहास में सबसे अधिक 30+ का स्कोर बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर, कोहली का जलवा, रोहित दूसरे नंबर पर

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस की टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी हो, लेकिन रोहित शर्मा ने एक खास शतकीय रिकॉर्ड अपने नाम जरूर कर लिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 24 गेंदों में 35 रन बनाए। इस पारी के साथ रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक बार 30 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लीग में 100 बार तीस या उससे अधिक का स्कोर किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DC Vs MI: आज के मैच के लिए सूर्यकुमार यादव बने MI के कप्तान, जानिए प्लेइंग XI

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 30 से अधिक रनों का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली टॉप पर बने हुए हैं। किंग के नाम से क्रिकेट की दुनिया में मशहूर विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक कुल 127 बार 30 से अधिक रनों का स्कोर बनाया है। वे आईपीएल में 8000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। आईपीएल में सर्वाधिक 30 से अधिक रनों के स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली (127 बार) और रोहित शर्मा (100 बार) के बाद सूची में तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर का नाम है। उन्होंने आईपीएल में 99 बार 30 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। शिखर धवन 95 बार ऐसा करने के साथ सूची में चौथे नंबर पर, जबकि सुरेश रैना 77 से अधिक 30+ का स्कोर बनाने के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DC के खिलाफ लगाया सिर्फ 1 छक्का और धोनी को छोड़ दिया पीछे, रोहित शर्मा का कमाल

इस सूची में अंजिक्यें रहाणे और रॉबिन उथ्थपा 72-72 बार 30 से अधिक का स्कोर बनाने के साथ सूची में संयुक्त रूप से छठवें स्थान पर मौजूद हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 68 बार यह कारनामा किया है और वे लिस्ट में 7वें स्थान पर है। धोनी के साथ फाफ डु प्लेसिस भी 68 बार 30 से अधिक का स्कोर बनाने के साथ लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं। एबी डिविलियर्स ने 66 बार ऐसा किया है और वे लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं, वहीं 65 बार 30 से अधिक रनों का स्कोर बनाने के साथ संजू सैमसन लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। दिनेश कार्तिक ने 64 बार यह कारनामा किया है और इस सूची में 10वें स्थान पर मौजूद हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में किस टीम ने मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा बार हराया है? DC तीसरे स्थान पर

आईपीएल में सर्वाधिक 30+ स्कोर वाले टॉप-10 बैटर

127 -विराट कोहली

100 -रोहित शर्मा*

96 - डेविड वार्नर

95 - शिखर धवन

77 - सुरेश रैना

72 - अजिंक्य रहाणे

72 - रॉबिन उथप्पा

68 - एमएस धोनी

68 - फाफ डु प्लेसिस

67 - केएल राहुल

66 - एबी डिविलियर्स

65 - संजू सैमसन

64 - दिनेश कार्तिक

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में समीर रिजवी टॉप पर हैं। ऑरेंज कैप अभी 160 रनों के साथ उनके सिर पर है, जबकि पर्पल कैप रवि बिश्नोई के नाम है। राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में शीर्ष पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।