DC के खिलाफ लगाया सिर्फ 1 छक्का और धोनी को छोड़ दिया पीछे, इस मामले में आगे निकले रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने एक छक्का लगाते ही महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने धोनी को पछाड़कर एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा अब आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 26 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने एक छक्का लगाते ही महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने धोनी को पछाड़कर एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा अब आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल का नाम है, जो पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 छक्के जड़े हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर भी क्रिस गेल का ही नाम है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 छक्के जड़े थे। आज के मैच में 1 छक्के के साथ रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा है। रोहित शर्मा ने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 छक्के जड़ दिए हैं। इस सूची में धोनी अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 50 छक्के जड़े हैं। लिस्ट में पांचवें नंबर पर विराट कोहली का नाम है। क्रिकेट जगत में किंग के नाम से मशहूर विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 48 छक्के जड़े हैं। इस सूची में एक बार फिर रोहित शर्मा का नाम है। वे अबकी बार लिस्ट में 6वें नंबर पर हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 47 छक्के जड़े हैं।
आईपीएल में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
61- क्रिस गेल- पंजाब किंग्स के खिलाफ
54- क्रिस गेल- केकेआर के खिलाफ
51- रोहित शर्मा- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ
50- महेंद्र सिंह धोनी-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ
48- विराट कोहली- चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ
47- रोहित शर्मा- कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ
ऑरेंज कैप, पर्पल कैप और टॉप टीम आईपीएल 2026
बता दें कि आईपीएल के अब तक खेल गए आठ मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट के पर्पल कैप विजयकुमार वैशाक के पास है। उन्होंने अब तक 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। जबकि समीर रिजवी के सिर पर ऑरेंज कैप है। उन्होंने 2 मैचों में 160 रन बना लिए हैं। पॉइंट्स टेबल पर 2 मैचों में दो जीत के साथ दिल्सी कैपिटल्स टॉप पर बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





साइन इन