DC vs MI Suryakumar Yadav named Mumbai Indians captain Hardik out know playing XI of both teams DC Vs MI: आज के मैच के लिए सूर्यकुमार यादव बने MI के कप्तान, जानिए क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI?, Ipl Hindi News - Hindustan

DC Vs MI: आज के मैच के लिए सूर्यकुमार यादव बने MI के कप्तान, जानिए क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI?

आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। टॉस के वक्त हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव मैदान पर नजर आए।

Sat, 4 April 2026 03:53 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
DC Vs MI: आज के मैच के लिए सूर्यकुमार यादव बने MI के कप्तान, जानिए क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग XI?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का पहला डबर हेडर मुकाबला खेला जा रहा है। इस सीजन के दोपहर के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। टॉस के वक्त हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव मैदान पर नजर आए। आज के मैच के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है। आज हम उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं। खेल में काफी सकारात्मकता है। हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। पिच अच्छी लग रही है। दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है। बोल्ट की जगह बॉश आए हैं। ग़ज़नफ़र की जगह सैंटनर आए हैं। आज के मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

मुंबई इंडियंस ने किए हैं तीन बदलाव

मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलवा किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक की जगह दीपक चाहर को शामिल किया गया है। जबकि, बोल्ट की जगह बॉश आए हैं। ग़ज़नफ़र की जगह सैंटनर आए हैं।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह।

IPL 2026 News in Hindi - आईपीएल 2026 न्यूज़,आईपीएल समाचार

दिल्ली कैपिटल्स पिछली टीम के साथ मैदान पर

वहीं, टॉस के वक्त दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि हम सेम टीम के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। उन्होंने अपने पहले गेंदबाजी करने के निर्णय पर बात करते हुए कहा कि "मैंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। घर पर पहला मैच है, मैं देखना चाहता हूं कि विकेट कैसा व्यवहार कर रहा है। यह थोड़ा सूखा और थोड़ा सख्त लग रहा है। पिछले मैच में हमने लक्ष्य का अच्छा पीछा किया था। पावरप्ले में 26/4 से लक्ष्य का पीछा करने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। यहां तक ​​कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज भी जानते हैं कि निचले क्रम में ऐसे बल्लेबाज हैं जो उनके असफल होने पर जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। घरेलू मैच खेलना हमेशा फायदेमंद होता है। हमारे डीसी समर्थक हमारा हौसला बढ़ाएंगे।" आज के मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI इस प्रकार है-

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं दोनों टीमें

बता दें कि टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतकर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को पटखनी दी थी, वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था। शनिवार, चार अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले दोपहर के इस मुकाबले में दोनों ही टीमें आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। यह पिच गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

पॉइंट्स टेबल, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप

बता दें कि आईपीएल में अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में पॉइंट्स टेबल पर नंबर वन का ताजा पंजाब किंग्स के पास है। उन्होंने दो मे से अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और चार अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है। मुंबई और दिल्ली दोनों के पास आज पंजाब किंग्स की बराबरी करने का मौका है। https://www.livehindustan.com/cricket/ipl/points-table

आईपीएल में अब तक ऑरेंज कैप में कूपर कोनली का कब्जा है। https://www.livehindustan.com/cricket/ipl/orange-cap-winnerपंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज ने दो मैचों में 108 रन बनाए हैं और टॉप पर बने हुए हैं।

पर्पल कैप पर विजयकुमार वैशक ने अपना कब्जा स्थापित किया है। उन्होंने अब तक दो मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। https://www.livehindustan.com/cricket/ipl/purple-cap-winner

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।